भारतीय क्रिकेट टीम का ICC चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (9 मार्च) को खेले गए चैपिंयस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया।
यह भारत की कुल 7वीं ICC ट्राॅफी भी रही है। भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और सभी 5 मैचों में जीत हासिल की।
भारत का सभी चैंपियंस ट्रॉफी सहित पिछले 3 ICC टूर्नामेंट में प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। आइए उसके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
प्रदर्शन
चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में शानदार रहा है भारत का प्रदर्शन
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में कुल 34 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 23 में जीत और 8 में हार मिली है। इसी तरह 3 मैच अनिर्णित रहे हैं।
कोई अन्य टीम इस टूर्नामेंट में 15 मैच भी नहीं जीत पाई है।
साल 2002 में भारत सौरव गांगुली की कप्तानी में श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से विजेता रहा था। इसी तरह, 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने यह ट्रॉफी अपने नाम की थी।
टूर्नामेंट
पिछले 3 ICC टूर्नामेंट में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?
भारतीय टीम का पिछले 3 ICC टूर्नामेंट में प्रदर्शन दमदार रहा है। उसने वनडे विश्व कप 2023, टी-20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 24 मैच खेले, जिसमें से 23 में उसे जीत मिली है।
एकमात्र हार वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली थी।
इसी तरह भारतीय टीम टी-20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी में बिना कोई मैच गंवाए विजेता बनी है। यह प्रदर्शन क्रिकेट में भारत की धाख को दर्शाता है।