टी-20 विश्व कप 2026 में कैसा रहा है हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
बीते रविवार को खेले गए टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल भारत ने अपने नाम किया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255/5 का स्कोर बनाया और जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ही सिमट गई। इस संस्करण में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने उम्दा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों से टीम को संतुलन प्रदान किया। इस संस्करण में उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
प्रदर्शन
2026 संस्करण में पांड्या का प्रदर्शन
पांड्या ने इस संस्करण के सभी 9 मैचों में हिस्सा लिया, जिसमें बल्लेबाजी में उन्होंने 9 ही पारियों में 27.12 की औसत और 160.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 217 रन बनाए। उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 32.33 की औसत और 8.81 की इकॉनमी रेट के साथ 9 ही विकेट लिए। उन्होंने नई गेंद के साथ पावरप्ले ओवरों में और पुरानी गेंद से डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी की।
टी-20 विश्व कप
टी-20 विश्व कप में पांड्या के आंकड़े
पांड्या ने टी-20 विश्व कप में 33 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए 25 पारियों में 28.70 की औसत से 574 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 148.70 की रही है। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 रन रहा है। गेंदबाजी में उन्होंने 30 पारियों में 24.57 की औसत से 33 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी 8.62 की रही है। इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/20 का रहा है।
जानकारी
टी-20 विश्व कप में तीसरे सर्वाधिक विकेट वाले भारतीय हैं बुमराह
पांड्या टी-20 विश्व कप में फिलहाल तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ जसप्रीत बुमराह (40) और अर्शदीप सिंह (36) हैं।
करियर
पांड्या का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर
पांड्या ने अब तक 138 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसकी 109 पारियों में 28.24 की औसत और 145.91 की स्ट्राइक रेट से 2,288 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 9 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 71* रन रहा है। गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 125 पारियों में 27.13 की औसत के साथ 114 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/16 का रहा है।