Loading...
भारतीय टीम में शामिल किए गए सरफराज खान ने कैसे जीता चयनकर्ताओं का भरोसा?
सरफराज खान ने अपनी मेहनत के दम पर जीता है चयनकर्ताओं का भरोसा

भारतीय टीम में शामिल किए गए सरफराज खान ने कैसे जीता चयनकर्ताओं का भरोसा?

Aug 10, 2026
05:35 pm

क्या है खबर?

मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज खान को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चोटिल साई सुदर्शन की जगह भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। उनकी करीब 2 साल बाद टीम में वापसी हुई है। हालांकि, उनकी वापसी में उनकी कड़ी मेहनत, जज्बे और फिटनेस में आए बदलाव का अहम योगदान रहा है। उन्होंने पिछले 18 महीनों में अपना 17 किलो वजन कम किया है। आइए जानते हैं उन्होंने किस तरह चयनकर्ताओं का भरोसा जीता।

जगह

सरफराज ने कश्मीर जाकर किया कड़ा अभ्यास

NDTV स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, रणजी ट्रॉफी में रनों का अंबार लगाने के बावजूद सरफराज को हमेशा अपनी फिटनेस के लिए आलोचना का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब वह बिल्कुल फिट नजर आ रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बाद मुंबई में मानसूनी बारिश को देखते हुए वह अभ्यास के लिए वे कश्मीर चले गए।

उन्होंने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में राज्य टीम के खिलाड़ियों और नेट गेंदबाजों के खिलाफ घंटों पसीना बहाया।

जानकारी

लाल मिट्टी के विशेष पिच पर की तैयारी

सरफराज ने स्पिन गेंदबाजों को बेहतर ढंग से खेलने के लिए मुंबई के इनडोर सेंटर्स और कुर्ला में निजी सुविधाओं को किराए पर लिया। वहां उन्होंने टर्न लेती लाल मिट्टी की पिचों पर अभ्यास करते हुए स्पिन के खिलाफ खुद को निखारा।

ADVERTISEMENT

विकल्प

जुरेल से बेहतर विकल्प क्यों साबित हुए सरफराज?

क्रिकेट विशेषज्ञों और चयनकर्ताओं के अनुसार, कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत के बाद वर्तमान भारतीय टीम में सरफराज स्पिन गेंदबाजी के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का स्पिनर्स के खिलाफ हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। दक्षिण अफ्रीका के सिमोन हार्मर ने उन्हें 4 पारियों में 3 बार आउट किया और हालिया अभ्यास मैच में भी वे ऑफ-स्पिनर के खिलाफ सस्ते में आउट हुए।

ऐसे में सरफराज उन पर भारी साबित हुए।

ADVERTISEMENT

जज्बा

सरफराज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिखाया था जज्बा

टीम में दोबारा बुलावा आने से कुछ ही दिन पहले सरफराज ने सोशल मीडिया पर अपने दृढ़ संकल्प को दिखाते हुए लिखा था, "भले ही मैं फिट (टीम के सांचे में) न बैठूं, लेकिन मेरे पास जो कुछ भी है, मैं उस पूरी ताकत के साथ लड़ूंगा।"

उनकी यह प्रतिज्ञा अब सच साबित हुई है और आगामी सप्ताहांत में वे गॉल टेस्ट में श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या की चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

करियर

कैसा रहा है सरफराज का टेस्ट करियर?

साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 4 पारियों में फ्लॉप होने के बाद सरफराज को टीम से बाहर कर दिया गया था।

हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और इंडिया-A के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 92 रन और एक अन्य मैच में शतक जड़कर अपनी दावेदारी मजबूत की।

वह अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 37.10 के औसत से 371 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं।

ADVERTISEMENT