LOADING...
इंग्लैंड के खिलाड़ी नाइट क्लब में शराब पीने के बाद किस तरह विवाद में पड़े?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स नाइट क्लब विवाद में फंस गए हैं

इंग्लैंड के खिलाड़ी नाइट क्लब में शराब पीने के बाद किस तरह विवाद में पड़े?

Jun 10, 2026
10:32 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स एक बार फिर विवाद में घिर गए हैं। ताजा मामला चेल्सी के एक नाइट क्लब में देर रात हुए झगड़े का है। यह घटना तब घटी जब उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 115 रनों की जीत का जश्न साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन और इंग्लैंड के कुछ अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ियों के साथ मनाया। हालांकि, बाद में क्लब के VIP क्षेत्र में टेबलों को लेकर झगड़ा शुरू हो गया।

प्रकरण

क्या है नाइट क्लब में झगड़े का पूरा मामला?

डेली मेल के अनुसार, रविवार शाम को स्टोक्स और एटकिंसन दक्षिण पश्चिम लंदन के पार्सन्स ग्रीन स्थित व्हाइट हॉर्स में इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ियों के साथ समय बिता रहे थे। हालांकि, कुछ घंटों बाद रेक्स रूम्स नामक नाइटक्लब में झगड़ा शुरू हो गया। सरैसेन्स के 21 वर्षीय खिलाड़ी टोटोआ औवुआ ने कथित तौर पर एटकिंसन पर मुक्का मारा, लेकिन यह ECB के एक सुरक्षा गार्ड को लग गया। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया।

जांच

ECB ने शुरू की मामले की जांच

रिपोर्ट के अनुसार, स्टोक्स बार के पास खड़े रहे और 25 पाउंड तक की कीमत वाले कई डबल रम और कोक सहित बड़े-बड़े राउंड ऑर्डर कर दिए। उसके बाद रात 11 बजे वहां से चले गए। इस बीच, ECB ने टीम प्रोटोकॉल के संभावित उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है। गवर्निंग बॉडी ने पुष्टि की है कि घटना के समय स्टोक्स और एटकिंसन नाइटक्लब में मौजूद थे। दोनों ने इंग्लैंड टीम प्रबंधन की पाबंदियों का उल्लंघन किया है।

Advertisement

पुनरावृत्ति

पहले भी विवादों में फंस चुके हैं स्टोक्स

गौरतलब है कि स्टोक्स पहली बार विवादों में नहीं घिरे हैं। इससे पहले ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब के बाहर हुई हिंसक झड़प के बाद उन्हें इंग्लैंड की टीम से निलंबित कर दिया गया था। घटना का वीडियो बन गया था और उन पर मारपीट का आरोप लगा था। हालांकि, बाद में उन्हें इस आरोप से बरी कर दिया गया, जब यह सामने आया कि उन्होंने समलैंगिक विरोधी दुर्व्यवहार का शिकार हुए दो समलैंगिक पुरुषों के बचाव में कार्रवाई की थी।

Advertisement

संभावना

स्टोक्स और एटकिंसन के लिए संभावित परिणाम

टीम के प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के बाद स्टोक्स कथित तौर पर इंग्लैंड की कप्तानी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के शेष मैचों के लिए निलंबित किया जा सकता है। एटकिंसन को कम सजा मिल सकती है और यह संभवतः एक मैच का प्रतिबंध हो सकता है। ऐसे में वह ओवल टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। ECB फिलहाल टीम की घोषणा से पहले और अधिक जानकारी जुटा रहा है।

Advertisement