Loading...
हांगकांग सिक्सेस 2026: पाकिस्तान ने क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हराया
भारत ने किया निराश (तस्वीर: एक्स/@CricCrazyJohns)

हांगकांग सिक्सेस 2026: पाकिस्तान ने क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हराया

Oct 30, 2026
03:07 pm

क्या है खबर?

हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम की खराब शुरुआत रही। ग्रुप-C के मुकाबले क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली टीम को पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मैच में 4 विकेट से हार मिली। 6-6 ओवर के मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 88/5 का स्कोर बनाया। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने सिर्फ 3.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया। बता दें कि इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के 6-6 खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।

लेखा-जोखा 

भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश 

भारत की ओर से पारी की शुरुआत करने आए राहुल त्रिपाठी 5 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए।

उनके सलामी जोड़ीदार नितीश राणा ने भी निराश किया। बेरंग नजर आ रहे बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 14 गेंदों में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 19 रन बनाए।

वह बड़ा शॉट खेलने के लिए जूझते हुए नजर आए और आखिरकार रिटायर्ड आउट हुए।

वहीं, क्रुणाल और राहुल तेवतिया अपना खाता भी नहीं खोल सके।

शशांक 

शशांक सिंह की पारी गई बेकार 

नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए शशांक सिंह 11 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। वह 2 चौके और 5 छक्के लगाकर आउट हुए।

पाकिस्तान की ओर से अब्दुल समद ने अपने इकलौते ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ख्वाजा नाफे ने 12 गेंदों में 41 रन की पारी खेली।

कप्तान अब्बास अफरीदी ने 8 गेंदों में 35 रन बनाकर जीत दिलाई।

ADVERTISEMENT