Loading...
हांगकांग सिक्सेस 2026: भारतीय क्रिकेट टीम को UAE और इंग्लैंड के खिलाफ भी मिली हार 
भारत को मिली दूसरी हार

हांगकांग सिक्सेस 2026: भारतीय क्रिकेट टीम को UAE और इंग्लैंड के खिलाफ भी मिली हार 

Oct 31, 2026
10:36 am

क्या है खबर?

इस समय खेले जा रहे हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली टीम को अपने दूसरे मैच में UAE क्रिकेट टीम के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली। इसके बाद भारत को अपने तीसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 3 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में भारत ने अपने शुरुआती तीनों मैचों में हार झेली है।

बल्लेबाजी 

UAE के खिलाफ ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी 

भारत के सलामी बल्लेबाज नितीश राणा 2 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, राहुल त्रिपाठी ने 7 गेंदों में 24 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और 3 छक्का लगाया।

सलामी बल्लेबाजों के बाद शशांक सिंह और राहुल तेवतिया 1-1 रन बनाकर आउट हुए।

इनके बाद कप्तान क्रुणाल ने 8 गेंदों में 15 रन बनाए।

टी नटराजन ने 14 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम को 94/6 के स्कोर तक पहुंचाया।

गेंदबाजी 

कोई विकेट नहीं ले सके भारतीय गेंदबाज 

लक्ष्य का पीछा करते हुए UAE के कप्तान खालिद शाह ने 14 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए।

उनके सलामी जोड़ीदार अंश टंडन ने 12 गेंदों में नाबाद 39 रन की पारी खेली।

भारतीय गेंदबाज नटराजन ने 2 ओवर में 21.50 की औसत के साथ 43 रन दिए।

शशांक सिंह ने एक ओवर में 23 रन लुटाए।

नितीश राणा ने एक ओवर में बिना कोई विकेट लिए 24 रन दिए।

ADVERTISEMENT

जानकारी

हांगकांग सिक्सेस में भारत को दूसरी हार 

हांगकांग सिक्सेस में भारत को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट से हार मिली थी। उस मैच में भारत ने 88/5 का स्कोर बनाया था और पाकिस्तान ने आसानी से हासिल किया था।

ADVERTISEMENT

इंग्लैंड 

इंग्लैंड के खिलाफ रोचक रहा मुकाबला 

इंग्लैंड के खिलाफ बाउल, सेमीफाइनल-2 में इंग्लैंड ने 6 ओवर के बाद 124/2 का स्कोर बनाया।

इंग्लिश टीम से मार्टिन एंडरसन ने 13 गेंदों में 3 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। एड बर्नार्ड ने 14 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 6 ओवर के बाद 121/4 का स्कोर ही बना सकी। भारत से राहुल त्रिपाठी ने 14 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए।

जानकारी

बांग्लादेश के खिलाफ अगला मैच खेलेगा भारत 

हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारत को अपना आखिरी मैच में बांग्लादेश से 1 नवंबर को भिड़ना है। यह मुकाबला 11वें/12वें स्थान के लिए खेला जाएगा।

ADVERTISEMENT