NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / हॉकी विश्व कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया, जानिए अन्य मैचों के नतीजे 
    अगली खबर
    हॉकी विश्व कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया, जानिए अन्य मैचों के नतीजे 
    हॉकी विश्व कप में भारत ने 5-2 से शानदार जीत दर्ज की (तस्वीर: ट्विटर/@FIH_Hockey)

    हॉकी विश्व कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया, जानिए अन्य मैचों के नतीजे 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 28, 2023
    09:18 pm

    क्या है खबर?

    भारत में खेले जा रहे हॉकी विश्व कप में आज क्लासिफिकेशन राउंड के तहत नौ से 12वें स्थान के लिए मैच खेले गए।

    इसमें भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हरा दिया। इससे पहले टीम ने जापान को 8-0 से रौंदा था।

    इसी तरह अन्य तीन मुकाबले में फ्रांस ने चिली को 4-2, मलेशिया ने जापान को 3-2 और अर्जेंटीना ने वेल्स को 6-0 से मात दी।

    आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।

    हॉकी 

    भारत ने कैसे जीता मुकाबला? 

    नौ से 12वें स्थान के लिए खेले गए क्लासिफिकेशन राउंड के मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 धूल चटा दी।

    इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में नौवां स्थान पक्का कर लिया है।

    राउरकेला में खेले गए इस मैच में भारत की ओर से अभिषेक, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और सुखजीत सिंह ने गोल दागे। वहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से एमवीबी समकेलो और केसियम मुस्तफा ने गोल किए।

    फ्रांस 

    फ्रांस ने चिली को 4-2 से हराया 

    इससे पहले फ्रांस और चिली के बीच खेले गए मुकाबले में चिली को 4-2 से हार का सामना करना पड़ा।

    इसी के साथ फ्रांस ने टूर्नामेंट में 13वां स्थान हासिल किया।

    कर्टी एलियट ने मैच के पहले क्वार्टर में शानदार गोल किया था। 17वें मिनट में शार्लेन विक्टर ने दो पेनल्टी गोल कर चिली को मैच में वापस ही नहीं आने दिया। इस टूर्नामेंट में चिली एक भी मैच नहीं जीत पाई और उसका सफर खत्म हो गया।

    अर्जेंटीना

    अर्जेंटीना की एकतरफा जीत 

    अर्जेंटीना ने वेल्स को 6-0 से हराकर टूर्नामेंट में नौवां स्थान हासिल किया।

    मार्टिन फरेरा ने विजेता टीम के लिए दो गोल दागे। वहीं लुकस टोस्कानी, अगस्टीन बुगालो, सेंटियागो टाराजोना और मैको कासेला ने एक-एक गोल किया। अर्जेंटीना क्रॉसओवर मैच में दक्षिण कोरिया के हाथों उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया था।

    वेल्स की ओर से कोई भी खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर पाया।

    जापान

    मलेशिया ने जापान को 3-2 से हराया 

    बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में दो एशियाई टीमों के बीच मैच में मलेशिया ने जापान को 3-2 से हराया।

    इस करीबी मुकाबले में शेलो सिल्वरियस के दो गोल का फायदा उठाते हुए मलेशिया ने जीत दर्ज की।

    जापान के काइतो तनाका ने सातवें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं।

    मलेशिया ने इस जीत के साथ 13वें स्थान के लिए दावेदारी पेश की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉकी विश्व कप
    हरमनप्रीत सिंह
    हॉकी समाचार

    ताज़ा खबरें

    स्पेन में बड़े स्तर पर मोबाइल और इंटरनेट का ब्लैकआउट, सभी नेटवर्क हुए ठप  स्पेन
    होंडा रेबेल 500 और रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 में से कौनसी है पैसा वसूल?  होंडा
    'वॉर 2' के टीजर पर सुजैन खान ने लुटाया प्यार, सबा आजाद ने भी की तारीफ  सुजैन खान
    इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख तपन डेका को दूसरी बार मिला एक साल का सेवा विस्तार केंद्र सरकार

    हॉकी विश्व कप

    रानी रामपाल ने जीता 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' अवार्ड, जानिए कैसे यहां तक पहुंची हॉकी समाचार
    भारत को तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जिताने वाले बलबीर सिंह सीनियर का निधन भारतीय हॉकी टीम
    पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2021 के लिए पाकिस्तान की टीम भारत पहुंची हॉकी समाचार
    विश्व कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, रानी रामपाल नहीं चुनी गई भारतीय महिला हॉकी टीम

    हरमनप्रीत सिंह

    टोक्यो ओलंपिक: 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता ओलंपिक पदक भारतीय हॉकी टीम
    FIH हॉकी अवार्ड में भारत ने किया क्लीन स्वीप, वोटिंग सिस्टम पर उठे सवाल भारतीय हॉकी टीम
    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम हॉकी टूर्नामेंट
    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी समाचार

    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, आठ खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में लेंगी हिस्सा ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, 10 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में लेंगे हिस्सा भारतीय हॉकी टीम
    भारत के पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी केशव दत्त का 95 साल की उम्र में निधन कोलकाता
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर की विजयी शुरुआत ओलंपिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025