Page Loader
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट
रविंद्र जडेजा भारत के लिए 5वें सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट

Jul 11, 2025
04:28 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट के पहले दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए खास उपलब्धि हासिल की। अपना पहला विकेट लेते ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए 5वें सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को पछाड़ दिया है। ऐसे में आइए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

#1

अनिल कुंबले - 956 विकेट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले के नाम दर्ज है। उन्होंने भारत के लिए 551 पारियों में कुल 956 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 132 टेस्ट में 10/74 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 619 विकेट चटकाए हैं। इसमें 35 बार 5 विकेट हॉल शामिल है। इसी तरह वनडे क्रिकेट में उन्होंने 261 मैचों में 6/12 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 337 विकेट लिए हैं। इसमें 2 बार 5 विकेट हॉल भी है।

#2

रविचंद्रन अश्विन - 765 विकेट

इस सूची में पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 379 पारियों में कुल 765 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 106 टेस्ट की 200 पारियों में 7/59 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 537 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 37 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 116 मैचों में 4/25 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 156 विकेट लिए हैं। इसी तरह 65 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 4/8 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 72 विकेट लिए हैं।

#3

हरभजन सिंह - 711 विकेट

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने भारत के लिए 444 पारियों में कुल 711 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 103 टेस्ट की 190 पारियों में 8/84 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 417 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 25 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 236 मैचों में 5/31 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 269 विकेट लिए हैं। इसी तरह 28 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 4/12 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 25 विकेट लिए हैं।

#4

कपिल देव - 687 विकेट

पूर्व विश्व विजेता कप्तान कपिल देव चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने भारत के लिए 448 पारियों में कुल 687 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 131 टेस्ट की 227 पारियों में 9/83 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 434 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 23 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 225 मैचों में 5/43 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 253 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया है।

#5

रविंद्र जडेजा - 611 विकेट

जडेजा अब 5वें पायदान पर आ गए हैं। उन्होंने भारत के लिए 422 पारियों में कुल 611 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 82 टेस्ट की 154 पारियों में 7/42 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 325 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 15 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 204 मैचों में 5/33 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 231 विकेट लिए हैं। इसी तरह 74 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3/15 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 54 विकेट लिए हैं।