टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम द्वारा सफलतापूर्वक हासिल किए गए सर्वोच्च लक्ष्य
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 4 विकेट से जीत दर्ज की। क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में खेले गए मैच में भारत ने जीत के लिए मिले 226 रन के लक्ष्य को हासिल किया। भारत की जीत में संजू सैमसन सहित कई बल्लेबाजों ने अहम पारियां खेलीं। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम द्वारा हासिल किया गया सर्वोच्च लक्ष्य है। आइए इस सूची के बारे में विस्तार से जानते हैं।
#1
226 रन बनाम न्यूजीलैंड (2026)
पहले टी-20 में मेजबान टीम से फिन एलन ने 45 रन बनाए। उनके बाद ग्लेन फिलिप्स ने अर्धशतक (82*) लगाया, जबकि बेवन जैकब्स ने 16 गेंदों में 31 रन का योगदान दिया और कीवी टीम का स्कोर 225/4 तक पहुंचा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को सैमसन (67) और अभिषेक शर्मा (29) ने अच्छी शुरुआत दिलाई।
मध्यक्रम में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (42) ने भी संघर्ष दिखाया। इसके बाद नमन धीर (42*) ने आखिरी ओवर में जीत दिलाई।
#2
209 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (2023)
विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208/3 का स्कोर बनाया था, जिसमें जोस इंग्लिस का शतक (110) शामिल था।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए रुतुराज गायकवाड़ शून्य पर आउट हुए थे, जबकि उनके जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल ने 8 गेंद में 21 रन बनाए थे।
इसके बाद ईशान किशन (58) और सूर्यकुमार (80) ने भारत का संघर्ष जारी रखा और अंत में रिंकू ने 14 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया था।
#3
209 रन बनाम न्यूजीलैंड (2026)
2026 में भारत के दौरे पर न्यूजीलैंड को रायपुर टी-20 में हार मिली थी।
उस मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208/6 का स्कोर बनाया था।
जवाब में भारत ने सिर्फ 15.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया था। मेजबान टीम से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 82 रन की पारी खेली थी।
ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रन बनाए थे।
#4
208 रन बनाम वेस्टइंडीज (2019)
वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में हैदराबाद में खेले गए टी-20 में 208 रनों का पीछा करते हुए कोहली ने यादगार पारी खेली थी।
उस मैच में कैरेबियाई गेंदबाज केसरिक विलियम्स ने कोहली के खिलाफ स्लेजिंग की थी।
उसके बाद कोहली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 94* रन बनाए थे।
उनके अलावा केएल राहुल ने भी 40 गेंद में 62 रन की पारी खेलते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई थी।