LOADING...
श्रीलंका की ओर से टेस्ट मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए गए सर्वोच्च स्कोर
लाहिरू उदरा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली 188 रन की शानदार शतकीय पारी

श्रीलंका की ओर से टेस्ट मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए गए सर्वोच्च स्कोर

Jul 05, 2026
03:24 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने शनिवार को नॉर्थ साउंड में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी पहली पारी 549/9 के विशाल स्कोर पर घोषित कर दी। इसमें कुसल मेंडिस ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाए, जबकि सोनल दिनुशा (92) अपना पहला शतक बनाने से चूक गए। आइए टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका की ओर से बनाए गए 500 से अधिक रनों के स्कोर की सूची पर नजर डालते हैं।

#1

कोलंबो में 627/9 पर पारी घोषित, 2001

श्रीलंका का टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी का सर्वोच्च स्कोर 627/9 का है। यह उसने 2021 में वेस्टइंडीज के श्रीलंका दौरे पर बनाया था। यह कोलंबो टेस्ट की दूसरी पारी थी। उस समय श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के पहली पारी के 390/10 के स्कोर के जवाब में हशन तिलकरत्ने (204*) और कप्तान सनथ जयसूर्या (85) की पारियों से 627/9 का स्कोर खड़ा किया था। आखिर में श्रीलंका ने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया था।

#2

गाले में 590/9 पर पारी घोषित, 2001

साल 2001 में ही खेले गए गाले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 448/10 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका ने शानदार जवाब देते हुए 590/9 के विशाल स्कोर पर पारी घोषित कर दी। कुमार संगाकारा (140) और हशन तिलकरत्ने (105) ने शतकों के साथ मेजबान टीम को मजबूती दी, जबकि महेला जयवर्धने (99) शतक बनाने से चूक गए। बाद में श्रीलंका ने यह मैच 10 विकेट से अपने नाम किया था।

Advertisement

#3

नॉर्थ साउंड में 549/9 पर पारी घोषित, 2026

उपरोक्त मैच में श्रीलंका का 549/9 का स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। सलामी बल्लेबाज लाहिरू उदारा (188) ने कई रिकॉर्ड तोड़े। कामिंदु मेंडिस (84), कुसल मेंडिस (69) और दिनुशा (92) ने भी पारी में 50 से अधिक रन बनाए। श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और उसे 25 रन पर 2 झटके लग गए थे। उसके बाद भी उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ विदेशी टेस्ट में अपना पहला 500+ रन का स्कोर बना दिया।

Advertisement