IPL के प्लेऑफ मैचों में टीमों द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। धर्मशाला स्टेडियम में हुए मैच में जीत के लिए मिले 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए GT की टीम 162 रन पर सिमट गई। RCB पहली ऐसी टीम बनी, जिसने IPL के इतिहास में प्लेऑफ में 250+ रन बनाए। इस बीच प्लेऑफ मैचों में बनाए गए सर्वोच्च स्कोर के बारे में जानते हैं।
#1
RCB (254/5 बनाम GT, 2026)
RCB से वेंकटेश अय्यर (19) के जल्दी आउट होने के बाद विराट कोहली (43) और देवदत्त पडिक्कल (30) ने पारी को संभाला। इसके बाद रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में 5 चौकों और 9 छक्कों की बदौलत नाबाद 93 रन बनाए। वहीं क्रुणाल पांड्या ने 43 रन का योगदान दिया और RCB ने 254/5 का स्कोर बनाया। जवाब में GT के बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ढेर हुई।
#2
GT (233/3 बनाम MI, 2023)
IPL 2023 के क्वालीफायर-2 में GT ने मुंबई इंडियंस (MI) को बुरी तरह हराया था। GT ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर 233/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें शुभमन गिल ने शानदार शतक (118) जड़ा था। मैच में सुदर्शन (43) 'रिटायर्ड आउट' हुए, वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने 28 रन बनाते हुए टीम को 233/3 के स्कोर तक पहुंचाया था। जवाब में MI का शीर्षक्रम पूरी तरह बिखर गया था। आखिरकार MI की पारी 171 रन बनाकर सिमट गई।
#3
MI (228/5 बनाम GT, 2025)
IPL 2025 के एलिमिनेटर में MI ने GT के खिलाफ 228/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें रोहित शर्मा ने 50 गेंदों पर 81 रन की तूफानी पारी खेली थी। जॉनी बेयरस्टो (47), सूर्यकुमार यादव (33), और तिलक वर्मा (25) ने भी इस बड़े स्कोर में अहम योगदान दिया। जवाब में GT की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 208/6 का स्कोर ही बना सकी थी। GT से सुदर्शन ने सर्वाधिक 80 रन बनाए थे।