Page Loader
यशस्वी जायसवाल भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने 
यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू टेस्ट में बनाए 171 रन (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

यशस्वी जायसवाल भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने 

Jul 14, 2023
09:41 pm

क्या है खबर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने 171 रन बनाए। उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके साथ ही यशस्वी भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में शीर्ष पर शिखर धवन हैं। धवन ने मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में डेब्यू टेस्ट में 174 गेंदों पर 187 रन (33 चौके, 2 छक्के) बनाए थे।

प्रदर्शन

राेहित शर्मा हैं डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय

रोहित शर्मा ने 6 नवंबर, 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन में टेस्ट डेब्यू किया था और 301 गेंदों पर 177 रन बनाए थे। गुंडप्पा विश्वनाथ ने 1969 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और दूसरी पारी में 25 चौकों की मदद से 137 रन बनाए थे। इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में अपने डेब्यू टेस्ट में 154 गेंदों पर 19 चौकों की मदद से 134 रन बनाए थे।