NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 अंतरराष्ट्रीय: पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर 
    अगली खबर
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय: पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर 
    फिन एलन सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय: पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 14, 2024
    11:08 am

    क्या है खबर?

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स ने शानदार शतकीय पारी (117) खेली।

    उनकी इस कमाल की पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से जीत मिली।

    पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज द्वारा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बनाया गया यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

    ऐसे में आइए शीर्ष स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।

    #1

    फिन एलन 

    पहले स्थान पर न्यूजीलैंड के फिन एलन हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ 137 रनों की पारी खेली थी।

    पाकिस्तान न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी। सीरीज के तीसरे टी-20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 224/7 का स्कोर बनाया था।

    एलन ने 62 गेंदों का सामना किया था और उनके बल्ले से 5 चौके और 16 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 220.96 की थी। कीवी टीम को 45 रन से जीत मिली थी।

    #2

    रीजा हेंड्रिक्स

    हेंड्रिक्स अब इस सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों का सामना किया और 117 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 10 छक्के निकले, उनकी स्ट्राइक रेट 185.17 की रही।

    वह दक्षिण अफ्रीका के 7वें बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया है।

    उनकी इस शानदार पारी के कारण दक्षिण अफ्रीका ने 207 रन का लक्ष्य सिर्फ 19.3 ओवर में हासिल कर लिया।

    #3

    मार्क चैपमैन 

    न्यूजीलैंड के एक और बल्लेबाज मार्क चैपमैन भी इस सूची में हैं। साल 2023 में कीवी टीम पाकिस्तान गई थी।

    सीरीज के 5वें टी-20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 193/5 का स्कोर बनाया था।

    जवाब में चैपमैन ने 57 गेंदों का सामना किया था और 104 रन जड़ दिए थे। उनके बल्ले से 11 चौके और 4 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 182.45 की रही थी।

    न्यूजीलैंड ने वह मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया था।

    #4

    लियाम लिविंगस्टोन

    इंग्लैंड के धुआंधार बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन सूची में चौथे स्थान पर हैं। साल 2021 में पाकिस्तान इंग्लैंड के दौरे पर गई थी।

    पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने बाबर आजम (85) की शानदार पारी के दम पर 232/6 का स्कोर बनाया था।

    जवाब में इंग्लैंड के लिए लिविंगस्टोन ने 43 गेंदों में 103 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 9 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 239.53 की रही थी। हालांकि, इंग्लैंड मुकाबला 31 रन से हार गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    पाकिस्तान ने घरेलू सरजमीं पर 3 साल बाद जीती सीरीज, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को हराया  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    PCB ने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे के लिए घोषित की पाकिस्तान की टीम, बाबर की वापसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    बाबर आजम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  बाबर आजम
    मोहम्मद रिजवान बने पाकिस्तान के नए वनडे और टी-20 कप्तान, PCB ने किया ऐलान मोहम्मद रिजवान

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2025 नीलामी: अब्दुल समद को किस टीम ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 नीलामी: आशुतोष शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा  IPL 2025
    IPL 2025 नीलामी: रसिख डार सलाम को 6 करोड़ रुपये में किस टीम ने खरीदा? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 नीलामी: फाफ डु प्लेसिस को 2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा  फाफ डु प्लेसिस

    क्रिकेट समाचार

    टेस्ट क्रिकेट में इन कप्तानों ने लिए हैं सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल   टेस्ट क्रिकेट
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: तीसरे टेस्ट से बाहर हुए डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन को मिला मौका  डेवोन कॉनवे
    साल 2024 में इन दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों ने लिया संन्यास क्रिकेट से संन्यास
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड को दंडित करेगी ICC- रिपोर्ट  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  सूर्यकुमार यादव
    डेविड मिलर का टी-20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  डेविड मिलर
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: हार्दिक पांड्या का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  हार्दिक पांड्या
    टी-20 क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025