टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
क्या है खबर?
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज मोमिनुल हक ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ डार्विन टेस्ट में अहम मुकाम हासिल किया। दरअसल, उन्होंने पूर्व बांग्लादेशी दिग्गज तमीम इकबाल को रनों के मामले में पीछे छोड़ा और वह टेस्ट में अपने देश से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। इस बीच बांग्लादेश की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
#1
मुशफिकुर रहीम
विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
उन्होंने 104 टेस्ट की 190 पारियों में लगभग 40 की औसत के साथ 6,800 से अधिक रन बनाए हैं।
इस बीच उनके बल्ले से 14 शतक और 29 अर्धशतक निकले हैं।
टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 219 रन रहा है।
वह 13 पारियों में बिना खाता खोले भी आउट हुए हैं।
#2
मोमिनुल हक
मोमिनुल ने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का आगाज किया था।
उन्होंने अब तक 146 पारियों में लगभग 40 की औसत के साथ 5,150 से अधिक रन बना लिए हैं।
लगभग डेढ़ दशक लंबे करियर में वह 13 शतकों के अलावा अब तक 28 अर्धशतक भी जमा चुके हैं।
टेस्ट प्रारूप में उनका उच्चतम स्कोर 181 रन का है।
वह अपने प्रथम श्रेणी करियर में 10,000 से अधिक रन बना चुके हैं।
#3
तमीम इकबाल
तमीम ने बांग्लादेश की ओर से 70 टेस्ट मैच खेले थे।
उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 134 पारियों में 38.89 की औसत से 5,134 रन बनाए थे। इस प्रारूप में उनके नाम 10 शतक और 31 अर्धशतक दर्ज हैं।
उनका सर्वोच्च स्कोर 206 रन रहा है।
उन्होंने सिर्फ एक टेस्ट में बांग्लादेश की कप्तानी की थी, जिसमें उन्होंने सिर्फ 13 रन बनाए थे।
तमीम ने आखिरी बार 2023 में टेस्ट खेला था।
#4
शाकिब अल हसन
बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन भी इस सूची का हिस्सा हैं।
शाकिब ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2007 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।
उन्होंने 71 मैचों की 130 पारियों में 8 बार नाबाद रहते हुए 4609 रन बनाए हैं। उनकी औसत 37.77 की रही है।
अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 5 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं।
दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 246 विकेट लिए हैं।