NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय महिला टीम के सर्वोच्च स्कोर पर एक नजर 
    अगली खबर
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय महिला टीम के सर्वोच्च स्कोर पर एक नजर 
    UAE के खिलाफ भारतीय टीम ने पहली बार 200 से ज्यादा रन बनाए (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय महिला टीम के सर्वोच्च स्कोर पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 21, 2024
    05:56 pm

    क्या है खबर?

    टी-20 एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की, टूर्नामेंट के 5वें मुकाबले में UAE क्रिकेट टीम के खिलाफ टीम ने 201/5 का स्कोर बनाया।

    यह पहली बार है, जब टी-20 में भारतीय टीम ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इस एशिया कप में अब तक भारतीय टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा है।

    इस बीच आइए भारतीय टीम के टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बनाए गए सर्वोच्च स्कोर पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    201/5 बनाम UAE 

    UAE के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रन बनाए। शफाली वर्मा ने 18 गेंद का सामना किया और 37 रन जड़ दिए।

    उनके अलावाल हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंद में 66 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 7 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 140.43 की रही।

    ऋचा घोष ने 29 गेंद में 64 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 चौके और 1 छक्का निकला।

    #2

    198/4 बनाम इंग्लैंड 

    साल 2018 में इंग्लैंड भारत के दौरे पर आई थी। सीरीज के तीसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में 198/4 का स्कोर बना दिया।

    मिताली राज के बल्ले से 43 गेंद में 53 रन निकले और स्मृति मंधाना ने 40 गेंद में 76 रन बनाए। मंधाना ने 12 चौके और 2 छक्के जड़े।

    हालांकि, जवाब में डैनी व्याट के शानदार शतक 124 की मदद से इंग्लैंड को 7 विकेट से जीत मिली थी।

    #3

    194/5 न्यूजीलैंड 

    साल 2018 के टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम से हुआ था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 194 रन बना दिए थे।

    हरमनप्रीत ने 51 गेंद का सामना किया था और 103 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 7 चौके और 8 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 201.96 की रही थी।

    जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 160 रन ही बना पाई थी।

    #4

    187/5 बनाम ऑस्ट्रेलिया 

    साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया भारत के दौरे पर आई थी। सीरीज के दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे।

    जवाब में भारतीय महिला टीम ने भी 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए थे। यह मुकाबला टाई हो गया था।

    मंधाना ने 49 गेंद का सामना किया था और 79 रन की पारी खेली थी। उनके बल्ले से 9 चौके और 4 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 161.22 की रही थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    हरमनप्रीत कौर

    ताज़ा खबरें

    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला टीम ने पहले टी-20 मैच में बांग्लादेश को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम
    भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को दूसरे टी-20 में हराया, सीरीज में बनाई 2-0 से बढ़त बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 में बांग्लादेश को हराया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप 2024: 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, जानिए पूरा संशोधित कार्यक्रम टी-20 क्रिकेट

    टी-20 क्रिकेट

    जिम्बाब्वे बनाम भारत: वाशिंगटन सुंदर ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े वाशिंगटन सुंदर
    रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसी रही दोनों की कप्तानी?  रोहित शर्मा
    150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाला पहला देश बना भारत, जानिए उपलब्धियां और प्रमुख आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम भारत: चौथे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए मामला हरभजन सिंह
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा टेस्ट: ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर कैसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम जानकारी एशिया कप क्रिकेट
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ये खिलाड़ी रहे हैं भारत के सबसे सफल कप्तान  भारतीय क्रिकेट टीम

    हरमनप्रीत कौर

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को दिया 128 रन का लक्ष्य विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस की लीग में पहली हार, यूपी वारियर्स ने 5 विकेट से हराया  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लगातार सातवें मैच में गंवाया टॉस विमेंस प्रीमियर लीग
    इन शानदार आंकड़ों के कारण हरमनप्रीत कौर और सूर्यकुमार यादव को विजडन ने दिया सम्मान  सूर्यकुमार यादव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025