NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली गई सर्वोच्च व्यक्तिगत पारियों पर नजर
    अगली खबर
    IPL इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली गई सर्वोच्च व्यक्तिगत पारियों पर नजर
    अभिषेक शर्मा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली गई सर्वोच्च व्यक्तिगत पारियों पर नजर

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 13, 2025
    04:37 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 8 विकेट से हराकर इस संस्करण में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

    SRH ने अभिषेक शर्मा के शतक (141) की बदौलत 246 रन का लक्ष्य 18.3 ओवर में हासिल कर लिया। यह IPL इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई।

    आइए लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली गई सर्वोच्च व्यक्तिगत पारियों पर नजर डालते हैं।

    #1

    अभिषेक शर्मा (141 बनाम PBKS, 2025)

    इस सूची में अभिषेक अब पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। SRH को मैच में 246 रन का लक्ष्य मिला था।

    जवाब में अभिषेक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए PBKS के सभी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने पहले विकेट के लिए ट्रेविस हेड (66) के साथ 171 रन की रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी निभाई।

    अभिषेक ने 55 गेंदों का सामना किया और 141 रन बनाए। उनके बल्ले से 14 चौके और 10 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 256.36 की रही।

    #2

    मार्कस स्टोइनिस (124* बनाम CSK, 2024)

    इस सूची में मार्कस स्टोइनिस दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने IPL 2024 के 39वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 124 रन की पारी खेली थी।

    उनकी पारी की बदौलत LSG ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की थी।

    स्टोइनिस ने अपनी पारी में 63 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 6 आसमानी छक्कों की मदद से यह पारी खेली थी।

    #3

    पॉल वल्थाटी (120 बनाम CSK, 2011)

    इस सूची में PBKS के पूर्व सलामी बल्लेबाज पॉल वल्थाटी तीसरे नंबर पर हैं।

    उन्होंने IPL 2011 के 9वें मुकाबले में CSK के खिलाफ 189 रनों का पीछा करते हुए 120 रनों की शतकीय पारी खेली थी।

    उनकी इस पारी की बदौलत ही PBKS की टीम 6 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही थी।

    वल्थाटी ने अपनी पारी में 63 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौके और 2 शानदार छक्कों की मदद से यह पारी खेली थी।

    #4

    वीरेंद्र सहवाग (119 बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2011)

    इस सूची में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग दूसरे पायदान पर हैं।

    उन्होंने IPL 2011 के 46वें मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 119 रन की तूफानी पारी खेली थी।

    इससे DC ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की थी। सहवाग ने अपनी पारी में 56 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 6 छक्कों की मदद से यह पारी खेली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    सनराइजर्स हैदराबाद
    अभिषेक शर्मा
    पंजाब किंग्स

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: RCB बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के रोचक आंकड़े  IPL 2025
    IPL के इतिहास में अब तक ये खिलाड़ी हुए हैं 'रिटायर्ड आउट' IPL 2025
    IPL 2025: RCB और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2025
    IPL इतिहास में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज  IPL 2025

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2025: DC बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2025: DC बनाम SRH के बीच विशाखापट्टनम स्टेडियम में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट IPL 2025
    IPL 2025: DC और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH से डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर जीशान अंसारी कौन हैं? जानिए उनका सफर क्रिकेट समाचार

    अभिषेक शर्मा

    राशिद खान पर IPL में ये 5 बल्लेबाज रहे हैं हावी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: अभिषेक शर्मा का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम RR: अभिषेक शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 2,500 रन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम PBKS: अभिषेक शर्मा ने जड़ा IPL 2024 में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024

    पंजाब किंग्स

    IPL 2025: LSG बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: LSG बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: LSG और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2025
    IPL 2025: प्रभसिमरन सिंह ने LSG के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025