LOADING...
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका टेस्ट के बाद ऐसी है WTC की अंक तालिका
ड्रॉ रहा दूसरा टेस्ट (तस्वीर: एक्स/@windiescricket)

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका टेस्ट के बाद ऐसी है WTC की अंक तालिका

Jul 08, 2026
01:14 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच एंटीगुआ में खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके साथ ही कैरेबियाई टीम ने 2 मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज ने लगभग 2 दशक के बाद श्रीलंका के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज जीती है। आइए दूसरे टेस्ट मैच के परिणाम के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से ड्रॉ रहा दूसरा टेस्ट मुकाबला

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी 549/9 के स्कोर पर घोषित की, जिसमें लाहिरू उडाना ने 188 रन बनाए। उनके अलावा सोनल दिनुशा ने 92 रन बनाए। जवाब में शाई होप (112) और जस्टिन ग्रीव्स (180) के शतकों के बावजूद वेस्टइंडीज ने सभी विकेट खोकर 499 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल करने वाली मेहमान टीम ने दूसरी पारी 251/9 पर घोषित की। चौथी पारी में वेस्टइंडीज ने जब 109/0 का स्कोर बनाया, तब ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

अंक तालिका 

कैसी है वेस्टइंडीज और श्रीलंका की स्थिति?

WTC 2025-2027 में श्रीलंका का यह दूसरा ड्रॉ साबित हुआ। अंक तालिका में श्रीलंकाई टीम 41.67 प्रतिशत अंको के साथ छठे स्थान पर है। श्रीलंका ने इस चक्र में अब तक सिर्फ 1 टेस्ट जीता है और 1 में ही हार झेली है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम का भी यह दूसरा ड्रॉ साबित हुआ। कैरेबियाई टीम WTC के इस चक्र में फिलहाल 7वें स्थान (16.67) पर है। वेस्टइंडीज ने 1 मैच जीता है और 7 में हार झेली है।

Advertisement

शीर्ष टीमें 

ऐसी हैं शीर्ष टीमों की स्थिति 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 87.50 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर मौजूद है। कंगारू टीम ने इस चक्र में 7 टेस्ट जीते हैं और सिर्फ एक में हार झेली है। दक्षिण अफ्रीका की टीम 75.00 प्रतिशत अंक के साथ अब दूसरे स्थान पर आ गई है। प्रोटियाज टीम ने 3 मैच जीते हैं और एक में हार का सामना किया है। न्यूजीलैंड टीम ने 4 मैच जीते हैं और 1 में हार झेली है। फिलहाल न्यूजीलैंड (72.22) तीसरे स्थान पर है।

Advertisement

भारत

5वें स्थान पर मौजूद है भारतीय टीम

भारत ने WTC के मौजूदा चक्र में अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 मैच जीते हैं और 4 मैचों में शिकस्त झेली है। इसी तरह एक मैच ड्रॉ रहा है। फिलहाल 5वें स्थान पर मौजूद भारतीय टीम का अंक प्रतिशत 48.15 है। भारत से एक पायदान ऊपर बांग्लादेश क्रिकेट टीम (58.33) है, जिसने 2 टेस्ट जीते हैं और 1 में हार झेली है। इंग्लैंड 7वें और पाकिस्तान अंतिम 9वें स्थान पर हैं।

Advertisement