NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: हेनरिक क्लासेन का इस संस्करण में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025: हेनरिक क्लासेन का इस संस्करण में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    हेनरिक क्लासेन के आंकड़े कमाल के रहे (तस्वीर: एक्स/@SunRisers)

    IPL 2025: हेनरिक क्लासेन का इस संस्करण में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 30, 2025
    06:52 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सफर समाप्त हो चुका है।

    पैट कमिंस की कप्तानी में खेलने वाली SRH इस बार प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी।

    IPL 2025 में SRH ने अपने 14 मैचों में से में 6 मैच जीते और 7 में हार (बेनतीजा-1) झेली। SRH के इस अभियान में विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अच्छा प्रदर्शन किया।

    आइए उनके इस संस्करण में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    रन

    क्लासेन ने बनाए SRH के लिए सबसे ज्यादा रन 

    क्लासेन इस संस्करण में SRH की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    उन्होंने IPL 2025 में 13 पारियों में 44.27 की उम्दा औसत और 172.69 की स्ट्राइक रेट के साथ 487 रन बनाए। उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला।

    उनके अलावा SRH की ओर से सिर्फ अभिषेक शर्मा ने 400 रन का आंकड़ा छूआ।

    अभिषेक ने 13 पारियों में 439 रन बनाए। उन्होंने 33.76 की औसत और 193.39 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

    शतक

    KKR के खिलाफ क्लासेन ने जड़ा था शतक 

    IPL 2025 के 68वें मुकाबले में क्लासेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शतकीय पारी (105*) खेली थी।

    यह उनके IPL करियर का दूसरा और KKR के खिलाफ पहला ही शतक रहा था, जिसे उन्होंने केवल 37 गेंदों में पूरा किया था।

    क्लासेन पारी में 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से 105 रन पर नाबाद रहे थे।

    उनकी स्ट्राइक रेट 269.23 की रही थी। उस मुकाबले में SRH को 110 रन से जीत मिली थी।

    तेज

    IPL के इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक 

    क्लासेन अब IPL इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

    उन्होंने इस मामले में यूसुफ पठान की बराबरी की है, जिन्होंने IPL 2010 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 37 गेंदों में शतक जड़ा था।

    इस सूची में क्रिस गेल (30 गेंद, बनाम पुणे वॉरियर्स, IPL 2013) पहले पायदान पर हैं।

    इसी तरह राजस्थान रॉयल्स (RR) के वैभव सूर्यवंशी (35 गेंद, बनाम गुजरात टाइटंस, IPL 2025) दूसरे नंबर पर हैं।

    करियर

    क्लासेन के IPL करियर पर एक नजर 

    क्लासेन ने साल 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 49 मैचों की 45 पारियों में 40 की औसत से 1,480 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 169.72 की रही है।

    उन्होंने अपने करियर में 2 शतक के अलावा 8 अर्द्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (105*) इसी संस्करण में आया।

    वह विकेट के पीछे भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 20 शिकार कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हेनरिक क्लासेन
    सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2025
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: हेनरिक क्लासेन का इस संस्करण में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  हेनरिक क्लासेन
    IRCTC के AI असिस्टेंट का उपयोग करके ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? जानिए तरीका IRCTC
    'सितारे जमीन पर': सबसे पहले इन 10 खास लोगों को दिखाई जाएगी फिल्म, क्या है योजना? आमिर खान
    वनडे क्रिकेट: बिना किसी शतक के इन टीमों ने बनाए हैं सबसे बड़े स्कोर  वनडे क्रिकेट

    हेनरिक क्लासेन

    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: हेनरिक क्लासेन ने खेली 174 रन की पारी, बनाए ये रिकॉर्ड्स   दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने जमाया वनडे करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    येन्सन-क्लासेन की जोड़ी ने विश्व कप में सर्वाधिक रन रेट से की 150+ रन की साझेदारी वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने साल 2023 में किया है शानदार प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL इतिहास में सबसे कम पारियों में 4,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    राशिद खान की IPL के इन मैचों में हुई जमकर धुनाई, लुटाए 50 से अधिक रन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: SRH बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2025

    IPL: किसी एक सीजन में 50+ रन की ओपनिंग साझेदारी नहीं बना पाने वाली टीमें  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: फाइनल में होगा 'ऑपरेशन सिंदूर' के नायकों का सम्मान, तीनों सेना प्रमुखों को न्यौता  ऑपरेशन सिंदूर
    IPL: PBKS के इन कप्तानों ने एक सीजन में 500+ रन बनाए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 में ईशान किशन का कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े ईशान किशन

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: ऋषभ पंत ने RCB के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े ऋषभ पंत
    विराट कोहली ने RCB से खेलते हुए 9,000 रन पूरे किए, हासिल की ये उपलब्धि विराट कोहली
    IPL 2025: RCB ने LSG को हराते हुए क्वालीफायर-1 में स्थान किया पक्का, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: RCB ने LSG को 6 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025