NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े 
    अगली खबर
    हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े 
    हेनरिक क्लासेन ने संन्यास ले लिया है (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 02, 2025
    03:01 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर की है।

    क्लासेन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हुए नजर आए थे।

    दक्षिण अफ्रीका टीम 2024 के टी-20 विश्व कप में फाइनल तक पहुंची थी। क्लासेन उस टीम के सदस्य रहे थे।हालांकि, टीम फाइनल मुकाबला हार गई थी।

    ऐसे में आइए क्लासेन के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    बयान

    क्लासेन ने क्या कहा?

    क्लासेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह मेरे लिए एक दुखद दिन है, क्योंकि मैं यह घोषणा कर रहा हूं कि मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर होने का फैसला लिया है। यह निर्णय लेना मेरे लिए आसान नहीं था और इसमें मुझे काफी समय लगा। मुझे और मेरे परिवार के भविष्य के लिए क्या सही है, इसका फैसला करना बहुत ही कठिन रहा। हालांकि, अब मैं इस फैसले के साथ पूरी तरह से शांत और संतुष्ट हूं।'

    धन्यवाद

    क्लासेन ने सबको दिल से शुक्रिया कहा 

    क्लासेन ने आगे लिखा, 'पहले दिन से ही अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है। यही वो सपना था, जिसके लिए मैंने बचपन से मेहनत की और जिसे मैं हमेशा जीना चाहता था। इस सफर में मुझे ऐसे दोस्त और रिश्ते मिले हैं, जिन्हें मैं जिंदगी भर संभाल कर रखूंगा। मुझे ऐसे लोग मिले जिन्होंने मेरी जिंदगी बदल दी और उन सभी का मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।'

    जानकारी

    दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान 

    'मेरा इस जर्सी तक पहुंचने का रास्ता दूसरों से थोड़ा अलग था, लेकिन कुछ कोच ऐसे थे जो हमेशा मुझ पर विश्वास करते रहे। उनके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान था और आगे भी रहेगा।'

    कारण

    परिवार को ज्यादा समय देना चाहते हैं क्लासेन 

    क्लासेन ने आगे लिखा, 'अब मैं अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता पाने को लेकर बेहद उत्साहित हूं, क्योंकि यह फैसला मुझे ऐसा करने का मौका देगा। मैं हमेशा दक्षिण अफ्रीका टीम का बड़ा समर्थक रहूंगा और उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मेरे करियर के दौरान मुझे और मेरी टीम को समर्थन दिया।'

    33 साल का यह खिलाड़ी टी-20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएगा।

    करियर

    क्लासेन के अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर 

    क्लासेन ने 4 टेस्ट, 60 वनडे और 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले।

    टेस्ट में उन्होंने 13 की औसत से 104 रन बनाए।

    वनडे में उनके नाम 43.69 की औसत और 117.05 की स्ट्राइक रेट से 2,141 रन है। उनके बल्ले से 4 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 174 रन रहा है।

    टी-20 में उन्होंने 53 पारियों में 23.25 की औसत और 141.84 की स्ट्राइक रेट से 1,000 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    हेनरिक क्लासेन
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    2026 तक AI सुलझाने लगेगा जटिल व्यावसायिक समस्याएं, सैम ऑल्टमैन ने की भविष्यवाणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    महिंद्रा XUV 9e और BE 6 की डिलीवरी 10,000 पार, जानिए कितनी दिन लगे  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्या चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका करेगी अफगानिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार? जानिए पूरा मामला  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम घोषित, तेम्बा बावुमा करेंगे कप्तानी चैंपियंस ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, चोटिल एनरिक नोर्खिया हुए बाहर एनरिक नोर्खिया
    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  चैंपियंस ट्रॉफी

    हेनरिक क्लासेन

    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: हेनरिक क्लासेन ने खेली 174 रन की पारी, बनाए ये रिकॉर्ड्स   दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने जमाया वनडे करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    येन्सन-क्लासेन की जोड़ी ने विश्व कप में सर्वाधिक रन रेट से की 150+ रन की साझेदारी वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने साल 2023 में किया है शानदार प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL में मार्कस स्टोइनिस ने पूरे किए 2,000 रन, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    PBKS बनाम RCB, क्वालीफायर-1: सुयश शर्मा ने अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: RCB ने क्वालीफायर-1 में PBKS को हराया, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह IPL 2025
    इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, बिना शतक बना दिए 400 रन  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    IPL में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें खेलने वाले शीर्ष बल्लेबाज, जानिए किसका नाम है सबसे ऊपर  IPL 2025
    IPL 2028 में हो सकते हैं 94 मैच, BCCI ने योजना पर शुरू किया काम इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी
    टी-20 क्रिकेट में किसी एक टीम के लिए 200 से अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज सुनील नरेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025