Loading...
हसन महमूद ने टेस्ट में 5 अलग-अलग देशों में लिए 5 विकेट हॉल, बनाए ये रिकॉर्ड्स
हसन महमूद ने किया ये कारनामा (तस्वीर: एक्स/@BCBtigers)

हसन महमूद ने टेस्ट में 5 अलग-अलग देशों में लिए 5 विकेट हॉल, बनाए ये रिकॉर्ड्स

Nov 06, 2026
02:26 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की पहली पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए कुल 6 विकेट लिए। उनकी उम्दा गेंदबाजी के बावजूद वेस्टइंडीज की की टीम 356 रन बनाने में कामयाब रही। यह उनके टेस्ट करियर का कुल 5वां, 5 विकेट हॉल साबित हुआ। वह 5 अलग-अलग देशों में शुरुआती 5 विकेट हॉल लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने। आइए उनके रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं।

गेंदबाजी 

घातक रही महमूद की गेंदबाजी 

महमूद ने कावेम हॉज को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला।

इसके बाद दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने केविन विकहम (61) और अमीर जंगू (133) के रूप में प्रमुख विकेट चटकाए।

उन्होंने विपक्षी टीम के कप्तान रोस्टन चेज (0) और जोशुआ बिशप (23) को पवेलियन की राह दिखाई।

सिलहट के मैदान पर उन्होंने अपने 24 ओवर में 90 रन देते हुए ये 6 सफलताएं हासिल की।

कारनामा 

लियोन के बाद ऐसा कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने महमूद 

महमूद का यह बांग्लादेश की धरती पर पहला ही 5 विकेट हॉल है।

क्रिकइंफो के मुताबिक, वह ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, भारत और UAE में भी एक-एक बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं।

वह नाथन लियोन के बाद शुरुआती 5 विकेट हॉल, अलग-अलग देशों में लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने हैं।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज लियोन ने श्रीलंका, वेस्टइंडीज, भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में अपने शुरुआती 5 विकेट हॉल लिए थे।

ADVERTISEMENT

करियर 

ऐसा रहा है हसन का करियर

महमूद ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2024 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

उन्होंने अब तक 19 मुकाबले खेले हैं और इसकी 33 पारियों में 27.69 की औसत से 59 विकेट लिए हैं।

इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 55 रन देते हुए 5 विकेट लेना रहा।

अपने डेब्यू साल में हसन ने 9 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 16 पारियों में 28.30 की औसत से 30 विकेट लिए थे।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड 

बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक 5 विकेट हॉल लेने वाले तेज गेंदबाज बने 

महमूद टेस्ट क्रिकेट में 5 बार एक पारी में 5 या अधिक विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।

इस युवा खिलाड़ी ने शहादत हुसैन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने अपने करियर में 4 बार ऐसा कारनामा किया था।

उन्होंने अपने घरेलू मैदानों पर खेले गए 8 टेस्ट मैचों में 30.45 की औसत से 20 विकेट लिए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ महमूद ने 19.20 की औसत से 15 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT