क्या ऑस्ट्रेलिया से अपना आखिरी टेस्ट खेल चुके हैं नाथन लियोन? जानिए कैसा है उनका करियर
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्पिनर नाथन लियोन को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। ऐसी खबरें हैं कि वह ऑस्ट्रेलिया में अपना आखिरी टेस्ट खेल चुके हैं। ऐसे में उनके टेस्ट करियर को लेकर के भविष्य अनिश्चित माना जा रहा है। पिछले कुछ समय में उनका प्रदर्शन भी खराब रहा है। आइए उनके टेस्ट करियर और आंकड़ों के बारे में जानते हैं।
बयान
लियोन को टीम से बाहर करने पर क्या बोले चयनकर्ता?
ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें टेस्ट सीरीज में मौका नहीं देने का कारण बताया।
उन्होंने कहा, "नाथन गेंदबाजी से वैसा प्रभाव नहीं डाल पाए, जैसा हम चाहते थे।"
इसके साथ उन्होंने संकेत दिए कि लियोन अगले साल भारत दौरे पर चुने जाने के दावेदार हैं।
इस साल लियोन को सिर्फ 4 टेस्ट मैच में मौका मिला, जिसकी 7 पारियों में उन्होंने 41.20 की औसत के साथ कुल 10 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज हैं लियोन
लियोन ने अपने टेस्ट करियर का आगाज साल 2011 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ गॉल टेस्ट से किया था।
वह अब तक 145 टेस्ट मैचों में 30.34 की गेंदबाजी औसत के साथ 577 विकेट ले चुके हैं।
इस दौरान पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 50 रन देकर 8 विकेट रहा है।
वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट वाले गेंदबाज हैं। सिर्फ शेन वॉर्न (708) ही उनसे आगे हैं।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर तीसरे सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज हैं लियोन
लियोन ऑस्ट्रेलिया की धरती पर तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
उन्होंने घर पर 76 टेस्ट की 139 पारियों में 31.18 की औसत से 277 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 155 रन पर 7 विकेट लेना रहा है।
इस बीच वह 9 पारियों में 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ वॉर्न (319) और मैक्ग्रा (289) ने लिए हैं।
आंकड़े
WTC में कैसा रहा है लियोन का प्रदर्शन?
लियोन उन 3 गेंदबाजों में से एक हैं, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 200 से अधिक विकेट ले चुके हैं।
WTC के सभी चक्र को मिलाकर उन्होंने कुल 59 मैच खेले हैं, जिसमें 27.57 की औसत के साथ 234 विकेट लिए हैं।
WTC के मौजूदा चक्र में उन्होंने 8 टेस्ट खेले थे, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 30.58 की औसत के साथ उन्होंने 24 विकेट लिए।