Loading...
क्या भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में मोहम्मद सिराज से आगे बढ़ गई है?
मोहम्मद सिराज को दोनों टेस्ट में मौका नहीं मिला है (फाइल तस्वीर)

क्या भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में मोहम्मद सिराज से आगे बढ़ गई है?

Nov 27, 2026
06:53 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का टीम से बाहर रहना चर्चा का विषय बना हुआ है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने इस फैसले की आलोचना करते हुए इसे गलत बताया। टेस्ट डेब्यू के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब फिट और उपलब्ध होने के बावजूद सिराज पूरी सीरीज में बेंच पर बैठे रहे। अगर उन्हें मौका मिलता तो वह अपना 50वां मुकाबला पूरा कर लेते। अब उनके भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं।

स्विंग

इन तेज गेंदबाजों को मिला सीरीज में मौका 

न्यूजीलैंड की पिचें स्विंग गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं। ऐसे में सिराज को बाहर रखना हैरान करने वाला फैसला रहा।

पहले टेस्ट में भारत ने जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में 4 विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों को मौका दिया, जबकि सिराज बाहर रहे।

ड्रॉ रहे इस मुकाबले के बाद प्रसिद्ध को बाहर किया गया, लेकिन उनकी जगह सिराज को मौका देने के बजाय गुरनूर बरार को टेस्ट डेब्यू कराया गया।

प्रबधन

टीम प्रबंधन को लगता है सिराज की धार हुई कम

सिराज का शानदार गेंदबाजी रिकॉर्ड उन्हें टीम में जगह का मजबूत दावेदार बनाता है।

पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में 43 विकेट लेकर वह भारत के सबसे सफल गेंदबाज भी हैं।

हालांकि, टीम प्रबंधन को लगता है कि उनकी गेंदबाजी में पहले जैसी धार नहीं रही। वेलिंगटन टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने कहा कि टीम में चयन के लिए गेंदबाजों की मौजूदा फॉर्म देखनी पड़ती है।

ADVERTISEMENT

फॉर्म

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच ने क्या कहा?

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने सिराज के साथ हुई बातचीत को लेकर कहा, "मैंने उनसे कहा कि हमें थोड़ा पीछे जाकर स्थिति का आकलन करना चाहिए। हमें देखना होगा कि फिलहाल हम कहां खड़े हैं किन चीजों में सुधार की जरूरत है और बेहतर प्रदर्शन के लिए क्या किया जा सकता है।"

इस बयान से संकेत मिलता है कि टीम प्रबंधन सिराज की मौजूदा फॉर्म में सुधार की संभावनाओं को लेकर विचार कर रहा है।

ADVERTISEMENT

स्वीकार

सिराज ने कहा था कि उनकी लय बिगड़ गई थी 

सिराज ने खुद स्वीकारा था कि श्रीलंका दौरे के बाद उनकी गेंदबाजी की लय बिगड़ गई थी।

उन्होंने कहा था, "मैं पूरी तरह अपनी लय पर निर्भर रहने वाला गेंदबाज हूं। अगर मेरी लय सही नहीं होती तो मैं रनअप के दौरान पूरी ताकत नहीं लगा पाता।"

उन्होंने यह भी बताया था कि लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहने का असर उनके शरीर पर पड़ता है। दलीप ट्रॉफी के दौरान भी उन्होंने लय खोने की बात स्वीकार की थी।

आगे

क्या भारतीय टीम सिराज से आगे बढ़ गई है?

32 वर्षीय सिराज अन्य तेज गेंदबाजों की तुलना में चोटों से ज्यादा परेशान नहीं रहे हैं। उम्र भी उनके लिए बाधा नहीं है। ऐसे में भारतीय टीम के पास उन्हें नजरअंदाज करने की कोई ठोस वजह नहीं है।

मोर्कल और गिल के हालिया बयानों से संकेत मिलता है कि सिराज को उनकी क्षमता के बजाय मौजूदा फॉर्म के आधार पर बाहर रखा गया है।

हालांकि, आगामी मुकाबलों के लिए उनके भारतीय टेस्ट टीम में बने रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENT