NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ओलंपिक पदक जीतने पर मनु भाकर को मिले 5 करोड़ रुपये, नीरज चोपड़ा को क्या मिला?
    अगली खबर
    ओलंपिक पदक जीतने पर मनु भाकर को मिले 5 करोड़ रुपये, नीरज चोपड़ा को क्या मिला?
    मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में जीते थे 2 कांस्य पदक (फाइल तस्वीर:एक्स/@realmanubhaker)

    ओलंपिक पदक जीतने पर मनु भाकर को मिले 5 करोड़ रुपये, नीरज चोपड़ा को क्या मिला?

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 19, 2024
    12:59 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने विभिन्न खेलों में कुल 110 से अधिक खिलाड़ी भेजे थे।

    इस ओलंपियाड में भारत ने कुल 6 पदक हासिल किए। पेरिस खेलों में भारत को कोई स्वर्ण नहीं मिल सका, जिसके चलते पदक तालिका में देश 71वें स्थान पर रहा था।

    अब पदक विजेता खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार ने इनामी राशि दी है।

    दिलचस्प रूप से विनेश फोगाट पर भी सरकार ने खूब धनवर्षा की है।

    आइए इस खबर पर नजर डालते हैं।

    इनामी राशि

    मनु भाकर को मिले 5 करोड़ रुपये

    पेरिस खेलों में 2 कांस्य पदक जीतने वाली युवा निशानेबाज मनु भाकर को हरियाणा सरकार ने 5 करोड़ रुपये दिये हैं।

    उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल की मिश्रित स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य पदक जीते थे।

    सरबजोत को 2.5 करोड़ रुपये मिले हैं।

    पहलवान अमन सहरावत के भी 2.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि से नवाजा गया है।

    नीरज 

    नीरज चोपड़ा को मिले 4 करोड़ रुपये 

    भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को हरियाणा सरकार ने 4 करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने फाइनल में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पदक पर कब्जा जमाया था।

    वह अब ओलंपिक खेलों में 2 पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए थे।

    बता दें कि हरियाणा सरकार ने रजत पदक विजेता को 4 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 2.5 करोड़ रुपये दिए हैं।

    विनेश 

    विनेश फोगाट पर भी हुई खूब धनवर्षा

    टाइम्स नाऊ के मुताबिक, विनेश को 4 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

    दरअसल, विनेश को पेरिस ओलंपिक में फाइनल मुकाबले से ठीक पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

    स्वर्ण पदक के लिए होने वाले मुकाबले की सुबह को उनका वजन 50 किलोग्राम की तय सीमा से लगभग 100 ग्राम ज्यादा था।

    ऐसे में उन्हें कोई पदक नहीं मिला था। कुश्ती की वैश्विक संस्था UWW के नियमों के मुताबिक, अयोग्य पहलवान को प्रतियोगिता में अंतिम स्थान पर माना जाता है।

    हॉकी 

    इन हॉकी खिलाड़ियों को भी मिले 2.5 करोड़ रुपये

    भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। कांस्य पदक के लिए मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया था।

    भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने में सफलत हासिल की थी। इससे पहले भारतीय टीम ने 1968 और 1972 में कांस्य पदक जीते थे।

    ऐसे में हरियाणा से संबंध रखने वाले हॉकी खिलाड़ी सुमित वाल्मीकि ,संजय राणा और अभिषेक नैन को 2.5-2.5 करोड़ रुपए मिले।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेरिस ओलंपिक 2024
    मनु भाकर
    नीरज चोपड़ा
    विनेश फोगाट

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    पेरिस ओलंपिक 2024

    विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा, उनकी उपलब्धियों पर एक नजर  विनेश फोगाट
    पेरिस ओलंपिक 2024: वो भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने चौथे स्थान पर अपना सफर किया खत्म मीराबाई चानू
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम ने जीता कांस्य, 52 साल बाद लगातार दो ओलंपिक पदक भारतीय हॉकी टीम
    पेरिस ओलंपिक 2024: कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का ऐसा रहा सफर  भारतीय हॉकी टीम

    मनु भाकर

    #NewsBytesExclusive: ओलंपिक की तैयारियों को लेकर युवा शूटिंग स्टार मनु भाकर ने क्या कहा? ओलंपिक
    मुख्य खेल अवार्ड्स के लिए नेशनल राइफल्स एसोसिएशन ने फाइनल किए अपने नाम अर्जुन पुरस्कार
    टोक्यो ओलंपिक: मनु भाकर की पिस्टल में क्या खराबी थी और दूसरी बंदूक क्यों नहीं ली? ओलंपिक
    मनु भाकर ने जीता शूटिंग विश्व कप में कांस्य पदक, अच्छी नहीं रही थी शुरुआत निशानेबाजी

    नीरज चोपड़ा

    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, 19 साल बाद भारत को मिला मेडल एथलेटिक्स
    जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा द्वारा बनाए गए सभी रिकॉर्ड्स पर एक नजर एथलेटिक्स
    चोट के चलते नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से हुए बाहर एथलेटिक्स
    रूपल चौधरी ने अंडर-20 एथलेटिक्स में दो पदक जीतकर रचा इतिहास एथलेटिक्स

    विनेश फोगाट

    बृजभूषण शरण के खिलाफ महिला पहलवानों ने दर्ज कराई शिकायत, फिर से धरने पर बैठे कुश्ती
    #NewsBytesExplainer: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर क्यों बैठे पहलवान और क्या है यह पूरा मामला? बृजभूषण शरण सिंह
    WFI अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पहलवान बृजभूषण शरण सिंह
    धरने पर बैठीं महिला पहलवानों की प्रधानमंत्री से अपील, 'बेटियों की मन की बात' भी सुनिए नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025