LOADING...
हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर, जानिए क्या रहा कारण
हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं

हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर, जानिए क्या रहा कारण

Jul 11, 2026
07:54 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली जाने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हर्षित राणा इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। टी-20 विश्व कप 2026 से पहले घुटने में लगी चोट के कारण 4 महीने तक मैदान से बाहर रहने के बाद वापसी करने वाले राणा तीसरे टी-20 मुकाबले में हैमस्ट्रिंग में चोट लगने से एक बार फिर सीरीज से बाहर हो गए हैं।

चोट

कैसी है राणा की चोट?

इंडिया टुडे के अनुसार, जांच में राणा की बाइसेप्स फेमोरिस मांसपेशी में ग्रेड 1 का टियर निकला है। ऐसे में उन्हें बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। बड़ी बात यह है कि राणा ने चोट लगने से पहले केवल 14 ओवर ही गेंदबाजी की थी। यह झटका ऐसे समय आया है जब युवा तेज गेंदबाज एक निराशाजनक साल के बाद भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे।

चोट

लगातार चोट से जूझ रहे हैं राणा

24 वर्षीय राणा को इस साल की शुरुआत में टी-20 विश्व कप से ठीक पहले घुटने में चोट लग गई थी, जिसके चलते उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़ा था। विश्व कप में जसप्रीत बुमराह के मुख्य तेज गेंदबाजी साझेदार के रूप में राणा के भूमिका निभाने की उम्मीद थी, लेकिन चोट के कारण वह टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए। इसके बाद उन्होंने आयरलैंड दौरे पर वापसी की थी, लेकिन अब फिर चोटिल हो गए।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है राणा का अंतरराष्ट्रीय करियर?

राणा ने जनवरी 2025 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। उन्होंने भारत के लिए 2 टेस्ट में 4 विकेट लिए हैं। इसी तरह 14 वनडे मुकाबलों में 27.38 की औसत और 6.21 की इकॉनमी से 26 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/39 का रहा है। इसी तरह उन्होंने 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 25.50 की औसत और 9.71 की इकॉनमी से 16 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/24 का रहा है।

Advertisement