NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / MI बनाम GG: हरमनप्रीत कौर ने बनाया WPL का तीसरा सर्वोच्च स्कोर, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    MI बनाम GG: हरमनप्रीत कौर ने बनाया WPL का तीसरा सर्वोच्च स्कोर, जानिए उनके आंकड़े
    हरमनप्रीत कौर ने खेली मैज जिताऊ पारी (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

    MI बनाम GG: हरमनप्रीत कौर ने बनाया WPL का तीसरा सर्वोच्च स्कोर, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 09, 2024
    11:43 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के 16वें मैच में शनिवार को मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुजरात जायंट्स (GG) के खिलाफ मैच जिताऊ कप्तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक (95*) जड़ा।

    वह महज 5 रन से WPL का पहला शतक पूरा करने से चूक गई।

    यह उनके WPL करियर का 5वां और इस सीजन का चौथा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने महज 33 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने अकेले दम अपनी टीम को जीत दिलाई।

    आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही हरमनप्रीत की पारी और साझेदारी?

    191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए MI को 57 रन के स्कोर पर 2 प्रमुख झटके लग गए थे।

    इसके बाद बल्लेबाजी करने आई हरमनप्रीत ने पहले यास्तिका भाटिया (49) के साथ 41 रन की साझेदारी की।

    उसके बाद वह अकेले दम आक्रामक पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटीं।

    उन्होंने 48 गेंदों में 197.92 की स्ट्राइक रेट से 95 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 5 बेहतरीन छक्के भी निकले।

    रिकॉर्ड

    हरमनप्रीत ने MI के लिए बनाया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

    इस पारी के साथ हरमनप्रीत WPL में MI की ओर से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं।

    इसी तरह उनकी यह पारी WPL का तीसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी बन गई है।

    इस लीग में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड सोफी डिवाइन (99 बनाम GG, 2023) के नाम दर्ज है।

    सूची में एलिसा हीली (96* बनाम RCB) दूसरे और ताहलिया मैकग्राथ (90* बनाम DC) चौथे पायदान पर हैं।

    उपलब्धि

    WPL में 500 रन पूरे करने वाली दूसरी बल्लेबाज बनीं हरमनप्रीत

    अपनी पारी के दौरान हरमनप्रीत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। पारी का 79वां रन बनाते ही उन्होंने इस लीग में अपने 500 रन पूरे कर लिए।

    वह ऐसा करने वाली कुल दूसरी और पहली भारतीय खिलाड़ी बनी हैं। इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तान मेग लैनिंग (606) पहले पायदान पर हैं।

    इसी तरह हरमनप्रीत लीग में 5 अर्धशतक जड़ने वाली दूसरी खिलाड़ी भी बन गई हैं। इस मामले में भी लैनिंग (6) पहले पायदान पर हैं।

    करियर

    कैसा रहा है हरमनप्रीत का WPL करियर?

    हरमनप्रीत ने पिछले सीजन से ही WPL में अपना डेब्यू किया था।

    वह 15 मैचों में करीब 44 की औसत और 132 की स्ट्राइक रेट से 516 रन अपने नाम कर चुकी हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर इसी मैच में आया है। इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 65 रन का था।

    उन्होंने पिछले सीजन भी दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस सीजन में 10 मैचों में 40.14 की औसत और 3 अर्धशतकों की मदद से 281 रन अपने नाम किए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विमेंस प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    गुजरात जायंट्स
    महिला क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL 2024: कल होगा दूसरे संस्करण का आगाज, जानिए इससे जुड़ी सभी अहम बातें  क्रिकेट समाचार
    WPL के दूसरे संस्करण का हुआ रंगारंग आगाज, बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक मुंबई इंडियंस
    WPL 2024: एलिस कैप्सी ने जड़ा लीग में अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े मुंबई इंडियंस
    WPL 2024: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स मुंबई इंडियंस

    मुंबई इंडियंस

    WPL 2024 नीलामी: 5 टीमें 165 खिलाड़ियों पर लगाएंगी बोली, जानिए इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024: नीलामी के बाद कुछ ऐसी है मुंबई इंडियंस की टीम, जानिए अहम बातें  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024 नीलामी: टैक्सी ड्राइवर की बेटी कीर्थना बालाकृष्णन हुईं मालामाल, मिली इतनी रकम विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL से लगभग 200 करोड़ रुपये कमा चुके हैं रोहित शर्मा, जानिए कब कितनी रकम मिली इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात जायंट्स

    WPL 2023: गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर को दिया 189 रन का लक्ष्य विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: लौरा वोल्वार्ड्ट ने जमाया लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: सोफी डिवाइन ने खेली लीग में सबसे बड़ी पारी, बनाए ये खास रिकॉर्ड  सोफी डिवाइन
    WPL: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से हराया, दर्ज की दूसरी जीत विमेंस प्रीमियर लीग

    महिला क्रिकेट

    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: फोएबे लिचफील्ड ने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: तितास साधु ने चटकाए 4 विकेट, जानिए आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: शफाली वर्मा ने जड़ा 8वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरे टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025