LOADING...
महिला टी-20 विश्व कप: हरमनप्रीत ने मिताली राज को छोड़ा पीछे, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
हरमनप्रीत कौर ने मिताली राज को पीछे छोड़ा (फोटो: ट्विटर/@BCCIWomen)

महिला टी-20 विश्व कप: हरमनप्रीत ने मिताली राज को छोड़ा पीछे, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

Feb 20, 2023
06:58 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी में मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हरमनप्रीत महिला टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने वाली भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं। आयरलैंड के खिलाफ हरमनप्रीत इस टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर अपना 14वां मुकाबला खेल रही हैं। मिताली राज (13) के नाम इससे पहले यह रिकॉर्ड दर्ज था। कुल मिलाकर हरमनप्रीत 95वें टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की कप्तानी कर रही हैं।

आंकड़े

दूसरे सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने वाली क्रिकेटर हैं हरमनप्रीत

हरमनप्रीत दूसरी सर्वाधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाली क्रिकेटर हैं। सर्वाधिक मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड मेग लैनिंग (99*) के नाम है। इसके अलावा हरमनप्रीत अपने करियर का 150वां मुकाबला खेल रही हैं और ऐसा करने वाली पुरुष तथा महिला क्रिकेट को मिलाकर पहली क्रिकेटर बनी हैं। हरमनप्रीत के बाद सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाले क्रिकेटर रोहित शर्मा (148*) हैं। हरमनप्रीत इस फॉर्मेट में 3,000 रन पूरे करने के करीब हैं।