हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाली पहली खिलाड़ी बनी
क्या है खबर?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस समय खेले जा रहे एशिया कप 2026 के दौरान अहम उपलब्धि हासिल की। दरअसल, वह 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाली पहली खिलाड़ी (पुरुष और महिलाओं दोनों में) बनी। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में टॉस के दौरान ही उन्होंने ये मुकाम हासिल किया। दुबई इंटरनेशनल मैच में होने वाले इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
टीम
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतीय महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, और क्रांति गौड़।
पाकिस्तानी महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, और सादिया इकबाल।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
🚨 𝗠𝗶𝗹𝗲𝘀𝘁𝗼𝗻𝗲 𝗠𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁, 𝗠𝗼𝗻𝘂𝗺𝗲𝗻𝘁𝗮𝗹 𝗠𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁 🚨
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
Harmanpreet Kaur becomes the first cricketer to captain a side in 1️⃣5️⃣0️⃣ T20Is. 👏 👏
Updates ▶️ https://t.co/1WHHWPMe2o#TeamIndia | #WomensAsiaCup | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/WrdFlp7kcH
आंकड़े
अब तक सिर्फ 3 महिला खिलाड़ियों ने की है 100+ मैचों में कप्तानी
हरमनप्रीत के अलावा सिर्फ चमारी अट्टापट्टू और मेग लैनिंग ही ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है।
क्रिकबज के मुताबिक, अट्टापट्टू ने अब तक 120 टी-20 मैचों में श्रीलंका का नेतृत्व किया है, जबकि लैनिंग ने 100 टी-20 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली थी।
इनके बाद हीथर नाईट ने 96 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की है।