NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / इन शानदार आंकड़ों के कारण हरमनप्रीत कौर और सूर्यकुमार यादव को विजडन ने दिया सम्मान 
    इन शानदार आंकड़ों के कारण हरमनप्रीत कौर और सूर्यकुमार यादव को विजडन ने दिया सम्मान 
    खेलकूद

    इन शानदार आंकड़ों के कारण हरमनप्रीत कौर और सूर्यकुमार यादव को विजडन ने दिया सम्मान 

    लेखन आदर्श कुमार
    April 18, 2023 | 01:18 pm 1 मिनट में पढ़ें
    इन शानदार आंकड़ों के कारण हरमनप्रीत कौर और सूर्यकुमार यादव को विजडन ने दिया सम्मान 
    हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन किया था (तस्वीर: ट्विटर/@ImHarmanpreet)

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है। वह विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं। बेन स्टोक्स को पुरुष खिलाड़ियों में साल 2022-23 के लिए दुनिया का सबसे शानदार क्रिकेटर चुना गया है। महिला खिलाड़ियों में ये पुरस्कार बेथ मूनी को मिला है। सूर्यकुमार यादव को टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। आइए सभी के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    हरमनप्रीत के साथ इन खिलाड़ियों को भी चुना गया 

    हरमनप्रीत के अलावा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मैथ्यू पोट्स, विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स के साथ न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के टॉम ब्लडंल और डेरिल मिचेल को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में पिछले साल अप्रैल के बाद कई शानदार प्रदर्शन किए हैं। ब्लडंल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 383 रन बनाए थे। मिचेल ने 2022 में 68.30 की औसत से 683 और 2023 में 47.57 की औसत से 333 रन बनाए हैं।

    क्यों मिला हरमनप्रीत को ये पुरस्कार 

    हरमनप्रीत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में 111 गेंद में 143 रन बनाए थे। इसके साथ ही साल 1999 के बाद पहली बार टीम ने इंग्लैंड में कोई वनडे सीरीज जीती थी। हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम ने एशिया कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक भी अपने नाम किया था। पिछले साल हरमनप्रीत ने 17 वनडे मुकाबले खेले थे और 58.00 की औसत से 754 रन बनाने में कामयाब रही थी। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 142 रन नाबाद था।

    सूर्यकुमार यादव के इस आंकड़े के कारण मिला सम्मान 

    सूर्यकुमार इस समय टी-20 क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उन्होंने साल 2022 में 31 मैच खेले थे और 187.43 की शानदार स्ट्राइक रेट से 1,164 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 9 अर्धशतक लगाए थे। साल 2023 में भी सूर्यकुमार अपने बल्ले से कमाल कर रहे हैं। उन्होंने इस साल 6 मैच खेले हैं और 66.75 की औसत से 267 रन बनाए हैं। 2023 में उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक जमाए हैं।

    पिछले साल जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा को मिला था सम्मान

    पिछले साल भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा के अलावा न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और दक्षिण अफ्रीका की महिला कप्तान डेन वैन नीकेर्क पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स में नामांकित हुए थे। विजडन प्रतिवर्ष इंग्लैंड की धरती में किए गए उम्दा प्रदर्शन के आधार पर 5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनता है। यह सम्मान किसी भी खिलाड़ी को उसके करियर में सिर्फ एक बार मिल सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    सूर्यकुमार यादव
    हरमनप्रीत कौर
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट के आंकड़े
    क्रिकेट अवार्ड्स

    सूर्यकुमार यादव

    WTC फाइनल: खराब फॉर्म के चलते सूर्यकुमार यादव का टेस्ट टीम के लिए दावा हुआ कमजोर  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    IPL 2023: दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर छाया 'शून्य' का साया  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं धमाकेदार प्रदर्शन  मुंबई इंडियंस
    सूर्यकुमार टी-20 में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज, IPL में करेंगे अच्छा प्रदर्शन- रोहित शर्मा रोहित शर्मा

    हरमनप्रीत कौर

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लगातार सातवें मैच में गंवाया टॉस विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस की लीग में पहली हार, यूपी वारियर्स ने 5 विकेट से हराया  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को दिया 128 रन का लक्ष्य विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हराकर प्लेऑफ में किया प्रवेश, लगातार पांचवीं जीत विमेंस प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: विराट कोहली को नियमों का उल्लघंन करना पड़ा भारी, लगा जुर्माना  विराट कोहली
    CSK बनाम RCB: फाफ डु प्लेसिस ने जमाया 23 गेंदों में अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: CSK ने RCB को दिया 227 का लक्ष्य, कॉनवे-दूबे ने लगाए अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम RCB: डेवोन कॉनवे ने जमाया IPL करियर का पांचवां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023

    क्रिकेट के आंकड़े

    IPL: रोहित शर्मा का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? रोहित शर्मा
    IPL 2023: कप्तान रोहित शर्मा के लिए सिरदर्द बनी उनकी ही बल्लेबाजी, चौकाने वाले हैं आंकड़े रोहित शर्मा
    IPL 2023: RR बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    IPL में अब तक ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जा चुके हैं 78 मैच, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट अवार्ड्स

    भारत ने पहली बार टेस्ट में पहले 6 विकेटों के लिए 50+ रनों की साझेदारी की भारतीय क्रिकेट टीम
    नाथन लियोन बने भारत में सर्वाधिक विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज, तोड़ा 41 साल पुराना रिकॉर्ड नाथन लियोन
    MCA अवार्ड्स: गाबा की ऐतिहासिक जीत के लिए शार्दुल ठाकुर, अजिंक्य रहाणे और रवि शास्त्री सम्मानित अजिंक्य रहाणे
    ICC हॉल ऑफ फेम: शिवनारायण चंद्रपॉल, चार्लोट एडवर्ड्स और अब्दुल कादिर को किया गया शामिल ICC हाल ऑफ फेम
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023