Loading...
हरलीन देओल WCPL में बारबाडोस ट्राइडेंट्स की टीम में हुई शामिल
हरलीन देओल WCPL में हुई शामिल (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

हरलीन देओल WCPL में बारबाडोस ट्राइडेंट्स की टीम में हुई शामिल

Sep 12, 2026
01:10 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज हरलीन देओल, महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (WCPL) के बाकी मैचों के लिए मौजूदा चैंपियन बारबाडोस ट्राइडेंट्स से जुड़ गई हैं। वह टीम की 5वीं विदेशी खिलाड़ी के तौर पर बारबाडोस में टीम के साथ शामिल हुई हैं। दाएं हाथ की यह बल्लेबाज फिलहाल भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, टूर्नामेंट के आखिर तक ट्राइडेंट्स के लिए उपलब्ध रहेंगी। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

ऐसा है हरलीन का टी-20 करियर

देओल ने अब तक 28 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 17.27 की औसत के साथ 311 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया है।

अपने WPL करियर में देओल ने कुल 28 मैच खेले हैं, जिसमें 28.21 की औसत और 115.68 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 649 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं।

खिलाड़ी 

WCPL 2026 में खेलने वाली 5वीं भारतीय होंगी हरलीन 

हरलीन के WCPL में जुड़ने के साथ ही इस लीग में भारतीय खिलाड़ियों की संख्या 5 हो गई है, जो टूर्नामेंट में विदेशी खिलाड़ियों के लिए तय 20 स्लॉट का एक-चौथाई हिस्सा है।

बता दें कि हरलीन की ही टीम बारबाडोस में किरण नवगिरे और पूजा वस्त्राकर मौजूद हैं।

WCPL 2026 में शामिल अन्य भारतीय खिलाड़ी शिखा पांडे और यास्तिका भाटिया हैं, जो दोनों ही ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं।

ADVERTISEMENT