NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: हार्दिक पांड्या का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? 
    अगली खबर
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: हार्दिक पांड्या का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? 
    हार्दिक पांड्या कमाल के फॉर्म में हैं है (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: हार्दिक पांड्या का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? 

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 04, 2024
    05:20 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 8 नवंबर से टी-20 सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 नवंबर को और तीसरा मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा। सीरीज का चौथा और आखिरी मैच 15 नवंबर को होगा।

    इस सीरीज में भारत के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भी खेलते हुए नजर आएंगे।

    ऐसे में आइए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस प्रारूप में उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    प्रदर्शन 

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है हार्दिक का प्रदर्शन?

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक ने पहला टी-20 मुकाबला साल 2018 में खेला था। अब तक उन्होंने 12 मैच खेले हैं और इसकी 9 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 34.40 की औसत से 172 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 139.83 की रही है। हार्दिक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 46 रन है।

    गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 12 मैच की 10 पारियों में 29.11 की औसत से 9 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/20 का रहा है।

    दक्षिण अफ्रीका

    दक्षिण अफ्रीका में कैसा रहा है हार्दिक का प्रदर्शन?

    दक्षिण अफ्रीका में हार्दिक ने 3 टी-20 खेले हैं। इसकी 2 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 34 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 141.66 की है।

    गेंदबाजी में उन्होंने 3 विकेट लिए हैं।

    हार्दिक ने सबसे ज्यादा विकेट भारतीय सरजमीं पर झटके हैं। उन्होंने 43 मैच में 26 विकेट लिए हैं। बल्लेबाजी में भी सबसे ज्यादा रन इस खिलाड़ी ने भारत में ही बनाए हैं। 43 मैच में उनके बल्ले से 672 रन निकले हैं।

    फॉर्म

    कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं हार्दिक 

    साल 2024 में हार्दिक ने 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसकी 11 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 48.83 की उम्दा औसत और 175.44 की शानदार स्ट्राइक रेट से 293 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 50* रन रहा है।

    गेंदबाजी में इस साल हार्दिक ने 13 मैचों की 12 पारियों में 22.35 की औसत से 14 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/20 का रहा है।

    करियर

    कैसा रहा है हार्दिक का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

    हार्दिक ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 105 मुकाबले खेले हैं। इसकी 82 पारियों में 23 बार नाबाद रहते हुए 27.81 की औसत से 1,641 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 71* रन रहा है।

    गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 105 मैच में 26.01 की औसत से 87 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/16 का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हार्दिक पांड्या
    टी-20 क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    हार्दिक पांड्या

    IPL 2024: कप्तान के तौर पर कैसे हैं रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के आंकड़े? रोहित शर्मा
    ब्रैड हॉग की भविष्यवाणी, बोले- अभी भी लगता है गुजरात टाइटंस IPL 2024 का फाइनल खेलेगी ब्रैड हॉग
    IPL 2024: हार्दिक पांड्या बने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, रोहित शर्मा की जगह संभालेंगे कमान इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: नीलामी में MI ने 8 खिलाड़ियों को खरीदा, जानिए कैसी है अब पूरी टीम  मुंबई इंडियंस

    टी-20 क्रिकेट

    दूसरे टी-20 में भारत ने बांग्लादेश को हराया, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई भारतीय क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप: भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर कायम रखी सेमीफाइनल की उम्मीद भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश, तीसरा टी-20: राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद के ऐसे है आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश: नितीश रेड्डी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बनाया यह दिलचस्प रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर ने दूसरी पारी में भी लिया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत ने करीब 12 साल बाद घर में गंवाई टेस्ट सीरीज, न्यूजीलैंड ने दी मात  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत ने 41 साल बाद एक कैलेंडर वर्ष में घर में गंवाए 3 टेस्ट, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगी भारतीय टीम? जानिए तालिका टेस्ट क्रिकेट

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय: निकोलस पूरन ने छक्कों के मामले में हासिल की यह खास उपलब्धि वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप, ये बने रिकॉर्ड्स वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    क्रिकेट सम्मान: लॉरा वोल्वार्ड्ट के नाम 5 पुरस्कार, मार्को येन्सन पुरुष प्लेयर ऑफ द ईयर दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम घोषित, लुंगी एनगिडी की वापसी आयरलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025