हार्दिक पांड्या ने खरीदी 12 करोड़ रुपये की फेरारी, गर्लफ्रेंड माहिका के साथ आए नजर
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ अपनी नई गाड़ी फेरारी 12 सिलिंड्री में नजर आ रहे हैं। 2 सीटों वाली ये कार भारत में बहुत कम देखने को मिलती है। इस सुपरकार की कीमत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसकी टॉप स्पीड करीब 340 से 350 किमी/घंटा है। हार्दिक के पास पहले से कई शानदार गाड़ियां हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
Hardik Pandya has bought a new Ferrari 12Cilindri, which costs around ₹12 crore In which he is driving around with his girlfriend today. 🫡🔥 pic.twitter.com/nlRW4J5NqZ
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 14, 2026
जानिए
फेरारी 12 सिलिंड्री कार के बारे में जानिए
फेरारी की इस 12 सिलिंड्री कार में एस्पिरेटेड 6.5-लीटर V-12 इंजन दिया गया है। ये कार 2.9 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया गया गया है। इस कार का इंजन 80bhp की पावर जनरेट करता है। यह सुपरकार 8 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। इस कार का बोनट रिवर्ड ओपनिंग डिजाइन के साथ आता है। कार के अंदर 3 डिजिटल स्कीन दी गई है।
प्रदर्शन
टी-20 विश्व कप 2026 में कमाल का रहा था हार्दिक का प्रदर्शन
हार्दिक ने टी-20 विश्व कप 2026 के सभी 9 मैचों में हिस्सा लिया, जिसमें बल्लेबाजी में उन्होंने 9 पारियों में 27.12 की औसत और 160.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 217 रन बनाए। उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 32.33 की औसत और 8.81 की इकॉनमी रेट के साथ 9 ही विकेट लिए। भारत ने लगातार दूसरा विश्व कप जीता और हार्दिक दोनों विश्व कप में टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे।