हार्दिक पांड्या टी-20 क्रिकेट में 6,000+ रन और 200+ विकेट वाले पहले भारतीय ऑलराउंडर बने
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टी-20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच के दौरान अहम उपलब्धि हासिल की। दरअसल, उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में 30 रन बनाए और अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 6,000 रन पूरे किए। वह टी-20 क्रिकेट में 6,000+ रन बनाने के साथ-साथ 200+ विकेट लेने वाले पहले भारतीय ऑलराउंडर बने। आइए उनके टी-20 करियर पर एक नजर डालते हैं।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
6000+ runs. 200+ wickets.
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 18, 2026
First Indian to do it in T20s.🔥
Hardik Pandya, built different. 🥶 pic.twitter.com/omsFRTJTC3
आंकड़े
पांड्या के टी-20 क्रिकेट के आंकड़े
पांड्या ने अब तक 323 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी 279 पारियों में उन्होंने 6,008 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 91 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 25 अर्धशतक लगाए। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 262 पारियों में 220 से अधिक विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 1 पारी में 5 विकेट हॉल भी लिया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 36 रन देते हुए 5 विकेट लेना रहा।
करियर
बेमिसाल रहा है पांड्या का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर
पांड्या टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2,000+ रन और 100+ विकेट ले चुके हैं। अब तक इस खिलाड़ी ने 133 मुकाबले खेले हैं। इसकी 104 पारियों में लगभग 30 की औसत के साथ 2,100 से अधिक रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले हैं। गेंदबाजी में पांड्या ने 120 पारियों में लगभग 26 की औसत से 110 विकेट लिए हैं। उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/16 का रहा है।