हार्दिक पांड्या पर लगा राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, FIR दर्ज करने की मांग
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2026 के जीत के जश्न के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान के आरोप में हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुणे के एक वकील ने आवेदन देकर FIR दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अहमदाबाद के स्टेडियम में जश्न के दौरान तिरंगे का अपमान हुआ। शिवाजी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि अधिवक्ता वाजिद खान ने यह शिकायत की है।
शिकायत
अधिवक्ता ने शिकायत में क्या कहा?
शिकायत में अधिवक्ता वाजिद ने आरोप लगाया है कि जीत के बाद जश्न के दौरान हार्दिक ने तिरंगे को अपने शरीर पर लपेट लिया और मैदान पर अनुचित व्यवहार किया। आवेदन में कहा गया है कि यह कृत्य संबंधित कानून के तहत अपराध की श्रेणी में आता है, इसलिए इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। यह भी कहा गया है कि देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखे।
शिकायत
गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए थे हार्दिक
टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जब न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को हराकर खिताब जीता तो जीत के बाद खिलाड़ियों ने परिवार और साथियों के साथ जश्न मनाया। इसकी कई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हार्दिक तिरंगा ओढ़कर अपनी गर्लफ्रेंड माहिक शर्मा के साथ नजर आए थे। हार्दिक लगातार दूसरा विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य हैं और दोनों विश्व कप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
ट्विटर पोस्ट
हार्दिक पांड्या के जश्न का वीडियो
Why so much drama Hardik Pandya ? This is just a 6 month old relationship.pic.twitter.com/ekuHima8uU
— Honest Cricket Lover (@Honest_Cric_fan) March 9, 2026
प्रदर्शन
टी-20 विश्व कप 2026 में ऐसा रहा हार्दिक का प्रदर्शन
हार्दिक ने इस संस्करण के सभी 9 मैचों में हिस्सा लिया, जिसमें बल्लेबाजी में उन्होंने 9 ही पारियों में 27.12 की औसत और 160.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 217 रन बनाए। उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 32.33 की औसत और 8.81 की इकॉनमी रेट के साथ 9 ही विकेट लिए। उन्होंने नई गेंद के साथ पावरप्ले ओवरों में और पुरानी गेंद से डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी की।
जानकारी
हार्दिक टी-20 विश्व कप में तीसरे सर्वाधिक विकेट वाले भारतीय
हार्दिक टी-20 विश्व कप में फिलहाल तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ जसप्रीत बुमराह (40) और अर्शदीप सिंह (36) हैं।