NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जन्मदिन विशेष: युवराज सिंह के नाम दर्ज हैं ये अहम रिकॉर्ड्स
    खेलकूद

    जन्मदिन विशेष: युवराज सिंह के नाम दर्ज हैं ये अहम रिकॉर्ड्स

    जन्मदिन विशेष: युवराज सिंह के नाम दर्ज हैं ये अहम रिकॉर्ड्स
    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 12, 2022, 11:38 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: युवराज सिंह के नाम दर्ज हैं ये अहम रिकॉर्ड्स
    वनडे विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं युवराज (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह आज 41 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 12 दिसंबर 1981 में चंडीगढ़ में हुआ था। वह भारत की ओर से 2007 में खेले गए टी-20 विश्व कप और 2011 में हुए वनडे विश्व कप की विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। युवराज ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा किया है। इसके अलावा भी उन्होंने कुछ अहम रिकॉर्ड्स बनाए हैं, उन पर एक नजर डालते हैं।

    शानदार रहा है युवराज का अंतरराष्ट्रीय करियर

    युवराज का वनडे करियर शानदार रहा था। उन्होंने भारत की ओर से 304 वनडे मैचों में 36.55 की औसत और 87.67 की स्ट्राइक रेट से 8,701 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 14 शतक और 52 अर्धशतक लगाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 111 विकेट लिए हैं। वहीं, 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 136.38 की स्ट्राइक रेट से 1,177 रन बनाए हैं, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 40 टेस्ट में 1,900 रन अपने नाम किए हैं।

    एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा

    युवराज का नाम सुनते ही 2007 में खेले गए टी-20 विश्व कप के उनके छह छक्के याद आ जाते हैं। 19 सितंबर, 2007 को युवराज ने तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाकर इतिहास रच दिया था। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ऐसा कारनामा करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने थे। वह दक्षिण अफ्रीका के हर्षल गिब्स के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा कीर्तिमान बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने थे।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक

    जिस दिन युवराज ने ब्रॉड के खिलाफ छह छक्के जड़े थे, उसी दौरान उन्होंने महज 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आज भी सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है। उस मैच में युवराज ने 16 गेंदों में 58 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। इस प्रारूप में भारत की ओर से उनके बाद दूसरा सबसे तेज अर्धशतक केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने 18-18 गेंदों में बनाए हैं।

    वनडे और टी-20 विश्व कप में दिया अहम योगदान

    युवराज सिंह ने विश्व कप 2011 में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया था। युवराज ने उस संस्करण में नौ मैचों में 362 रन बनाए थे और गेंदबाजी में 15 विकेट लिए थे। युवराज ने भारत को 2007 टी-20 विश्व कप जिताने में भी अहम योगदान दिया था। उन्होंने उद्धघाटन संस्करण में 194.73 की स्ट्राइक रेट के साथ 148 रन बनाए थे।

    दो बार IPL जीत चुके हैं युवराज

    युवराज दो बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह IPL 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से पहली बार चैंपियन बने थे। IPL 2019 में मुंबई इंडियंस विजेता बनी थी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली उस टीम में युवराज भी मौजूद थे। हालांकि, वह फाइनल में नहीं खेले थे। युवराज ने अपने IPL करियर में 132 मैचों में 24.77 की औसत और 129.72 की स्ट्राइक रेट से 2,750 रन बनाए हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    युवराज IPL में दो हैट्रिक ले चुके हैं और उन्होंने दोनों हैट्रिक एक ही सीजन (2009) में ली है। वह एक सीजन में एक से ज्यादा हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा IPL हैट्रिक सिंर्फ अमित मिश्रा (3) के नाम हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    युवराज सिंह
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    कर्नाटक: मंगलौर में मां ने मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर डांटा तो नाबालिग ने की आत्महत्या कर्नाटक
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑनलाइन कोचिंग देंगे मिकी आर्थर, अफरीदी फैसले से नाखुश पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    वायरल वीडियो: बेंगलुरू मेट्रो में हिंदी के निर्देशों पर लगाए गए स्टीकर, युवक ने हटाए बेंगलुरु मेट्रो

    भारतीय क्रिकेट टीम

    ऋषभ पंत के स्वास्थ्य को लेकर आई जानकारी, इसी सप्ताह अस्पताल से मिलेगी छुट्टी  ऋषभ पंत
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 की पिच बनाने वाले की छुट्टी, IPL के लिए बनेगी नई पिच भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रविचंद्रन अश्विन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में यादगार रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े रविचंद्रन अश्विन
    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: विराट कोहली टेस्ट सीरीज में बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स  विराट कोहली
    सचिन को पछाड़कर कोहली बने वनडे में भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक कैच लेने वाले फील्डर विराट कोहली
    सूर्यकुमार यादव बने सबसे तेज 100 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: जैकब डफी ने खर्च किए 100 रन, दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट

    युवराज सिंह

    अथिया से पहले बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने भी की क्रिकेटर्स से शादी अथिया शेट्टी
    भारत बनाम श्रीलंका: सूर्यकुमार यादव ने जमाया तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक सूर्यकुमार यादव
    TVF की स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज 'सिक्सर' का ट्रेलर जारी, अमेजन मिनी टीवी पर होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    टी-20 विश्वकप: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स टी-20 विश्व कप

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: प्रीति जिंटा की टॉप-5 IMDb फिल्में जिन्हें प्रशंसक बार-बार देखना चाहेंगे प्रीति जिंटा
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन फिटनेस के लिए यह वर्कआउट और डाइट प्लान करती हैं फॉलो श्रुति हासन
    जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव शहनाज गिल

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023