टिम साइफर्ट से हुई गुरनूर बरार की लड़ाई, विराट कोहली ने किया बीच-बचाव; देखें वीडियो
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच चौथे वनडे मुकाबले में मैदान पर उस समय माहौल गरमा गया, जब भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और टिम साइफर्ट के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दोनों खिलाड़ियों के बीच बढ़ते विवाद को देखकर विराट कोहली ने तुरंत हस्तक्षेप किया और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। साइफर्ट आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तभी यह पूरा घटनाक्रम हुआ। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला
क्या है पूरा मामला?
न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर की आखिरी गेंद के दौरान गुरनूर ने साइफर्ट को आउट कर दिया। साइफर्ट ने शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में चली गई।
विकेटकीपर ईशान किशन ने बाईं ओर दौड़ते हुए शानदार डाइव लगाकर कैच लपक लिया।
इसके बाद गुरनूर जश्न मनाते हुए साइफर्ट के करीब पहुंच गए और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। कोहली ने बरार को उनसे दूर किया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पूरे घटना का वीडियो
Kohli saved Gurnoor Brar from a potential match ban pic.twitter.com/aGkKEXoJ6q
— Gaurav (@Melbourne__82) November 13, 2026
पारी
साइफर्ट ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी
साइफर्ट ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 48 गेंदों में 58 रन की पारी खेलकर गुरनूर की गेंद पर आउट हुए।
अपनी इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए।
बे ओवल में खेलते हुए उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया। इस बीच उन्होंने विल यंग के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 85 रन की उपयोगी साझेदारी की।