Loading...
गुरनूर बरार पर ICC ने लगाया जुर्माना, आक्रामक जश्न मनाने पर हुई कार्रवाई
गुरनूर बरार पर ICC ने लगाया जुर्माना

गुरनूर बरार पर ICC ने लगाया जुर्माना, आक्रामक जश्न मनाने पर हुई कार्रवाई

लेखन Manoj Panchal
Nov 17, 2026
05:14 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सीफर्ट का विकेट लेने के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाना भारी पड़ गया। ICC ने उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाते हुए आधिकारिक फटकार लगाई है और एक डिमेरिट अंक भी दिया है। यह घटना शुक्रवार को माउंट माउंगानुई में खेले गए चौथे वनडे के दौरान हुई थी।

मामला 

क्या है पूरा मामला?

न्यूजीलैंड की पारी के 12वें ओवर में गुरनूर ने टिम सीफर्ट को आउट किया था। इसके बाद उनके आक्रामक जश्न को ICC ने नियमों का उल्लंघन माना।

गुरनूर को ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत दोषी पाया गया। यह नियम बल्लेबाज के आउट होने पर ऐसे इशारों, शब्दों या हरकतों पर रोक लगाता है, जो उसे उकसा सकते हैं।

गुरनूर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी रंजन मदुगले द्वारा दी गई सजा मान ली।

नियम

4 डिमेरिट अंक होने पर लगेगा प्रतिबंध

नियमों के मुताबिक, खिलाड़ी के डिमेरिट अंक 24 महीने तक रिकॉर्ड में रहते हैं। इस दौरान 4 या उससे अधिक अंक होने पर उन्हें सस्पेंशन पॉइंट में बदल दिया जाता है।

2 सस्पेंशन पॉइंट मिलने पर खिलाड़ी को एक टेस्ट या दो वनडे या दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से प्रतिबंधित किया जा सकता है। गुरनूर के खाते में 2 डिमेरिट अंक हैं।

गौरतलब है कि उन्होंने वनडे सीरीज में 9 विकेट लेकर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार भी जीता।

ADVERTISEMENT