NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    GT को मैच में शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 19, 2025
    07:45 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 7 विकेट से हरा दिया।

    इस संस्करण GT की पांचवीं जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने 203/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में GT ने 19.2 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

    DC इस संस्करण दूसरा मुकाबला हारी है। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    मैच में GT ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। DC के लिए सबसे ज्यादा 39 रन कप्तान अक्षर पटेल ने बनाए। उनके अलावा आशुतोष शर्मा के बल्ले से 37 रन निकले।

    DC के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए GT के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

    जवाब में जोस बटलर ने गुजरात के लिए सबसे बड़ी पारी (97) खेली। उनके अलावा रदरफोर्ड ने 43 रन बनाए।

    विकेट

    कृष्णा IPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने 

    कृष्णा ने अपने IPL करियर का दूसरा और DC के खिलाफ पहला 4 विकेट हॉल लिया। कृष्णा ने मैच में अपने कोटे के 4 ओवरों में 10.20 की इकॉनमी से 41 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

    वह इस संस्करण सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

    उन्होंने इस संस्करण अब तक 7 मुकाबले खेले हैं और इसकी 7 पारियों में 14.35 की औसत से 14 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

    अर्धशतक

    बटलर ने जड़ा इस संस्करण का तीसरा अर्धशतक 

    मैच में बटलर ने 54 गेंदों का सामना किया और 97 रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 171.43 की रही।

    यह उनके IPL करियर का 22वां अर्धशतक रहा। IPL 2025 में बटलर के बल्ले से तीसरा अर्धशतक निकला। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।

    बटलर ने रदरफोर्ड के साथ मिलकर 119 रन की शानदार साझेदारी निभाई।

    गेंदबाजी

    GT की गेंदबाजी पर एक नजर 

    GT के लिए कृष्णा के अलावा मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट लिया।

    अरशद खान ने 4 ओवर में 46 रन खर्च किए और उन्हें भी 1 सफलता मिली। राशिद खान ने 4 ओवर में 38 रन दिए और वह एक भी सफलता हासिल नहीं कर पाए।

    इशांत शर्मा ने 3 ओवर में सिर्फ 19 रन दिए और 1 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे। साई किशोर 1 ओवर में 9 रन दिए।

    रिकॉर्ड्स 

    मैच में ये रिकॉर्ड्स भी बने 

    GT ने IPL इतिहास का अपना सबसे सफल रन चेज किया। इस मुकाबले से पहले उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ IPL 2023 में 198 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

    ये DC के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे सफल रन चेज भी है। इस मुकाबले से पहले संयुक्त रूप से यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के नाम था।

    दोनों टीमों ने DC के खिलाफ 188 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।

    जानकारी

    बटलर और रदरफोर्ड ने ये रिकॉर्ड किया अपने नाम 

    बटलर और रदरफोर्ड की 119 रन की साझेदारी IPL में तीसरे विकेट के लिए GT के लिए की गई सर्वोच्च साझेदारी है। दोनों ने वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा। दोनों ने 90 रन की साझेदारी निभाई थी।

    उपलब्धि

    राहुल ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि 

    DC के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने IPL में अपने 200 छक्के भी पूरे कर लिए। वह IPL के इतिहास में सबसे तेज 200 छक्के पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

    राहुल ने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा। सैमसन ने 159 पारियों में 200 छक्के पूरे किए थे। राहुल ने 129 पारियों में ये कारनामा किया है।

    उनसे तेज 200 छक्के पूरे करने वाले खिलाड़ियों में सिर्फ क्रिस गेल (69) और आंद्रे रसे (97) हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    गुजरात टाइटंस
    दिल्ली कैपिटल्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का धमाल जारी, 12वें दिन खाते में आए इतने करोड़ रुपये  अजय देवगन
    जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकियों के पोस्टर लगे, सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम पहलगाम आतंकी हमला
    अमेरिका: पेंसिल्वेनिया में 2 भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, पेड़ से टकराई थी कार अमेरिका
    कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025: भारतीय दर्शक कब और कहां देख पाएंगे यह कार्यक्रम?  कान्स फिल्म फेस्टिवल

    IPL 2025

    IPL इतिहास में सबसे छोटे स्कोर का बचाव करने वाली टीमों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2025: MI और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  मुंबई इंडियंस
    IPL इतिहास के केवल 5 मैचों में ही दोनों टीमें हुई हैं ऑलआउट, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2025: GT बनाम MI मुकाबले में ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में किसी एक मैदान पर सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: हार्दिक पांड्या पर हार के बाद लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए कारण  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में बतौर कप्तान इन खिलाड़ियों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट, आंकड़ों के साथ जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2025: CSK बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: CSK बनाम DC के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट  IPL 2025
    IPL 2025: CSK और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: केएल राहुल ने CSK के खिलाफ जड़ा छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    रोहित शर्मा के नाम पर होगा वानखेड़े स्टेडियम का स्टैंड, MCA ने किया फैसला रोहित शर्मा
    IPL 2025: PBKS ने KKR को हराया, लीग इतिहास के सबसे कम स्कोर का किया बचाव IPL 2025
    IPL 2025: PBKS ने KKR को रोचक मुकाबले में हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: युजवेंद्र चहल ने KKR के खिलाफ चटकाए 4 विकेट, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025