NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / GT बनाम CSK: डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    GT बनाम CSK: डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए आंकड़े
    डेवाल्ड ब्रेविस ने 19 गेंदों में जड़ा अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    GT बनाम CSK: डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    May 25, 2025
    05:47 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 67वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने गुजरात टाइंटस (GT) के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (57) खेली।

    यह उनके IPL करियर का दूसरा और GT के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 19 गेंदों में पूरा किया।

    उनकी बल्लेबाजी की बदौलत ही CSK की टीम मैच में 230/5 का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही ब्रेविस की पारी और साझेदारी?

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK को 144 रन के कुल स्कोर पर शिवम दुबे (17) के रूप में तीसरा झटका लगा था।

    इसके बाद ब्रेविस बल्लेबाजी के लिए आए थे। उन्होंने महज 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया।

    उन्होंने रविंद्र जडेजा (21*) के साथ 74 रन की साझेदारी निभाई। ब्रेविस अपनी पारी में 23 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए।

    उपलब्धि

    ब्रेविस ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि  

    अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान ब्रेविस ने टी-20 क्रिकेट में अपने 2,000 रन भी पूरे कर लिए।

    इसके अलावा वह संयुक्त रूप से CSK के लिए दूसरे सबसे तेज अर्धशतक (19 गेंदें) जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए।

    उन्होंने मोईन अली (बनाम RR, 19 गेंदें) और अजिंक्य रहाणे (बनाम MI, 19 गेंदें) की बराबरी की है।

    उनसे आगे अब सिर्फ सुरेश रैना हैं, जिन्होंने IPL 2014 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था।

    करियर

    कैसा रहा है ब्रेविस का IPL करियर?

    ब्रेविस ने साल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 16 मैचों में 26.53 की औसत और 153.20 की स्ट्राइक रेट से 455 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसकी मैच में आया है।

    वह इस लीग में अब तक 30 चौके और 33 छक्के भी अपने नाम कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    डेवाल्ड ब्रेविस

    ताज़ा खबरें

    सलमान खान तब मेरे मसीहा बने, जब मेरे पास कोई उम्मीद नहीं बची थी- सूरज पंचोली सलमान खान
    धोखाधड़ी रोकने के लिए एयरटेल ने जियो और Vi से मांगा सहयोग, रखा यह प्रस्ताव  भारती एयरटेल
    सरकार ने माइक्रोसाॅफ्ट यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी, पकड़ में आई कमजोरियां  माइक्रोसॉफ्ट
    IPL 2025: CSK ने अपने आखिरी मुकाबले में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: डेब्यू पारी में शून्य पर आउट हुए हैं ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी IPL रिकॉर्ड्स
    RR बनाम PBKS: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' गुजरात टाइटंस
    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे गुजरात टाइटंस

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    CSK बनाम SRH: कामिंदु मेंडिस ने लपका हैरतअंगेज कैच, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स  IPL 2025
    IPL इतिहास में सर्वाधिक बार ऑलआउट होने वाली टीमों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: CSK बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: CSK और PBKS के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट  IPL 2025

    डेवाल्ड ब्रेविस

    अंडर-19 विश्व कप 2022: 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर ब्रेविस का कैसा रहा है प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जनवरी के लिए नामांकित हुए डेवाल्ड ब्रेविस समेत ये खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    IPL 2022 नीलामी: मुंबई ने 'बेबी एबी' को खरीदा, अभिनव 2.6 करोड़ रुपये में बिके इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: लीग में पहली बार हिस्सा लेने वाले इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025