NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: GT के प्रमुख खिलाड़ियों का IPL प्लेऑफ में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    खेलकूद

    IPL 2023: GT के प्रमुख खिलाड़ियों का IPL प्लेऑफ में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

    IPL 2023: GT के प्रमुख खिलाड़ियों का IPL प्लेऑफ में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    लेखन आदर्श कुमार
    May 25, 2023, 05:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: GT के प्रमुख खिलाड़ियों का IPL प्लेऑफ में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    शुभमन गिल का बल्ला प्लेऑफ में खूब बोलता है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना 26 मई को मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। GT को पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 15 रन से हार मिली थी। पिछले साल की चैंपियन GT यह मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह पक्का करना चाहेगी। आइए इस बीच GT के प्रमुख खिलाड़ियों के अब तक के IPL प्लेऑफ में प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    हार्दिक पांड्या 

    GT के कप्तान हार्दिक पांड्या ने प्लेऑफ में 12 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने इन मैचों में 22.00 की औसत के साथ 176 रन बनाए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 40 रन रहा है। गेंदबाजी में उन्होंने 25.50 की औसत से 4 विकेट लिए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 3/17 की रही है। हार्दिक ने इस दौरान 4 कैच भी लपके हैं। पिछले सीजन उन्होंने GT को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था।

    राशिद खान

    राशिद खान ने 2017 से लेकर 2023 तक प्लेऑफ में 10 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 19.80 की औसत से 10 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/19 का रहा है। बल्लेबाजी में उन्होंने 25.00 की औसत से 75 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 34 रन रहा है। राशिद ने 3 कैच भी लपके हैं। इस सीजन वह कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं और 25 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।

    मोहम्मद शमी 

    मोहम्मद शमी ने IPL के प्लेऑफ में सिर्फ 3 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 12 ओवर गेंदबाजी की है और 8.66 की इकॉनमी रेट से 4 विकेट लिए हैं। उनका औसत 26.00 का रहा है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/28 का है। शमी ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 15 मैच में 26 विकेट झटके हैं। MI के खिलाफ शमी से GT की टीम को काफी उम्मीदें होंगी।

    शुभमन गिल

    शुभमन गिल का प्लेऑफ में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 2018 से 2023 तक 8 मैच खेले हैं और 43.71 की शानदार औसत के साथ 306 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 51 रन है। उन्होंने 246 गेंदों का सामना किया है और 28 चौके और 6 छक्के लगाए हैं। शुभमन की स्ट्राइक रेट 124.39 की रही है। इस सीजन वह 700 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    हार्दिक पांड्या
    शुभमन गिल
    राशिद खान
    गुजरात टाइटंस

    हार्दिक पांड्या

    IPL 2023: MI के खिलाफ GT ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: GT ने RR को 9 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन राजस्थान रॉयल्स

    शुभमन गिल

    एक IPL सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: लीग मुकाबलों में इन बल्लेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, जानिए दिलचस्प आंकड़े  IPL 2023
    IPL में शुभमन गिल का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: लीग इतिहास में पहली बार एक सीजन में लगे 11 शतक, जानिए रोचक आंकड़े  विराट कोहली

    राशिद खान

    IPL 2023: लीग मुकाबलों में इन गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, जानिए दिलचस्प आंकड़े  IPL 2023
    GT बनाम SRH: मार्करम और राशिद के बीच हो सकती है कड़ी टक्कर, जानिए आंकड़े IPL 2023
    MI बनाम GT: राशिद खान ने अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम GT: राशिद खान ने झटके 4 विकेट, रोहित शर्मा को चौथी बार किया आउट  क्रिकेट समाचार

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023: प्लेऑफ मुकाबलों में कैसा रहा है ईशान किशन का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023, GT बनाम MI: दूसरे क्वालीफायर में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा मुकाबला  IPL 2023
    IPL 2023, दूसरा क्वालीफायर: फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगी MI और GT, जानिए जरुरी बातें  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK ने GT को हराकर 10वीं बार किया फाइनल में प्रवेश, बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023