Page Loader
IPL में इयोन मोर्गन की सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर
इयोन मोर्गन ने IPL में कई शानदार पारियां खेली हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में इयोन मोर्गन की सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर

Apr 19, 2024
11:35 pm

क्या है खबर?

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक शानदार बल्लेबाज के साथ-साथ दिग्गज कप्तान रहे इयोन मोर्गन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी का दम दिखा चुके हैं। इस पूर्व खिलाड़ी ने IPL के 83 मुकाबलों में 22.66 की औसत और 122.60 की स्ट्राइक रेट से 1,405 रन बनाए हैं। भारत की इस प्रतिष्ठित लीग में उन्होंने कई बेहतरीन पारियां खेलीं। ऐसे में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर डाल लेते हैं।

#1

68* बनाम राजस्थान रॉयल्स, IPL 2020 

IPL 2020 में मोर्गन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम का हिस्सा थे। सीजन का 54वां मुकाबला KKR राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेलने उतरी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 7 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। मोर्गन ने 35 गेंद का सामना किया था और 68 रन जड़ दिए थे। उनके बल्ले से 5 चौके और 6 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 194.28 की रही थी। KKR को मैच में 60 रन से जीत मिली थी।

#2

63 बनाम राजस्थान रॉयल्स, IPL 2015

IPL 2015 में मोर्गन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम का हिस्सा थे। सीजन का 41वां मैच SRH और RR के बीच खेला गया था। SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 201 रन बना दिए थे। मोर्गन ने 28 गेंद का सामना किया था और 63 रन जड़ दिए थे। उनके बल्ले से 4 चौके और 5 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 225 की रही थी। SRH को उस मुकाबले में 7 रन से जीत मिली थी।

#3

51 बनाम राजस्थान रॉयल्स, IPL 2013

मोर्गन IPL 2013 में KKR की टीम का हिस्सा थे। सीजन का 8वां मुकाबला KKR और RR के बीच खेला गया था। RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 144 रन बनाए थे। मोर्गन ने 38 गेंद का सामना किया था और 51 रन जड़ दिए थे। उनके बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 134.21 की रही थी। इस शानदार पारी के बावजूद KKR मुकाबला 19 रन से हार गई थी।

#4

44 बना दिल्ली कैपिटल्स, IPL 2020

IPL 2020 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और KKR के बीच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने 4 विकेट खोकर 228 रन बना दिए थे। पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR ने आखिरी ओवर तक संघर्ष किया और 8 विकेट खोकर 210 रन बनाए। मोर्गन ने सिर्फ 18 गेंद में 44 रन जड़ दिए थे। उनके बल्ले से 1 चौका और 5 शानदार छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 244.44 की रही थी।