भारत के खिलाफ कैच छोड़ने के सवाल पर भड़के ग्लेन फिलिप्स, पत्रकारों को दिया तीखा जवाब
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच पहले टी-20 में दोनों टीमों की फील्डिंग में चूक देखने को मिली। मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हार मिली। न्यूजीलैंड के छोड़े गए कैच हैरान करने वाले थे, क्योंकि फील्डिंग में उनका स्तर काफी ऊंचा है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में गिने जाने वाले ग्लेन फिलिप्स से इस बारे में सवाल पूछे गए, लेकिन ऑलराउंडर को लगा कि पत्रकार उनकी टीम के साथ अनुचित व्यवहार कर रहे हैं।
बयान
फिलिप्स ने क्या कहा?
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिलिप्स से न्यूजीलैंड की ओर से छोड़े गए 4 कैच को लेकर सवाल पूछा गया।
वह हैरानी भरे भाव के साथ कुछ देर रुके और फिर पूछा, "4? कौन-कौन से?"
जब रिपोर्टर ने तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के छूटे हुए कैच को भी इसमें शामिल किया, तो फिलिप्स ने जवाब दिया, "लॉकी? आप उन दो कैच को भी गिन रहे हैं, जिन्हें कोई पकड़ ही नहीं सकता था?"
फील्डिंग
इस सवाल पर भड़के फिलिप्स
पत्रकार ने नाथन स्मिथ का नाम भी छोड़े गए कैच की सूची में शामिल किया।
इस पर फिलिप्स ने कहा, "वह कैच, जिस पर छक्का गया था? वाह, आप लोगों ने कितने कैच छोड़े?" यहां वह भारतीय टीम की ओर इशारा कर रहे थे।
उन्होंने आगे कहा, "2? इसलिए आपको उन कैच को गिनना चाहिए, जिन्हें वास्तव में पकड़ा जा सकता था। कैच पकड़े भी जाते हैं और छूटते भी हैं, लेकिन हमें उनकी सही गिनती करनी चाहिए।"
सवाल
17वें ओवर स्मिथ ने बाउंड्री पर कैच छोड़ा था
फिलिप्स ने जिन मौकों पर सवाल उठाया, वे दोनों नमन धीर के शॉट पर आए थे। नमन ने मैच की आखिरी से एक गेंद पहले चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर के 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर नमन ने स्लॉग स्वीप खेला था।
उसे स्मिथ ने बाईं ओर दौड़कर उछलते हुए कैच पकड़ लिया, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया और गेंद छक्के के लिए चली गई थी।
ओवर
18वें ओवर में था फर्ग्यूसन के पास मौका
फर्ग्यूसन के साथ यह वाकया 18वें ओवर में स्मिथ की गेंद पर हुआ।
ओवर की 5वीं गेंद पर नमन के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई, जहां फर्ग्यूसन तैनात थे।
उन्होंने सिर के ऊपर से कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से निकलकर बाउंड्री के पार चली गई और भारत को 4 रन मिल गए। फिलिप्स ने मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें फिलिप्स का वीडियो
Glenn Phillips wasn’t quite buying the question 😅 pic.twitter.com/pFOERl34kW
— Cricinfo (@cricinfo) October 22, 2026