NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ग्लेन मैक्सवेल ने जमाया वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    ग्लेन मैक्सवेल ने जमाया वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    ग्लेन मैक्सवेल ने जमाया वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    Oct 25, 2023
    06:18 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 24वें मुकाबले में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ पारी खेली।

    मैक्सवेल ने नीदरलैंड क्रिकेट टीम के गेंदबाजी आक्रमण धज्जियां उड़ाते हुए तूफानी बल्लेबाजी की।

    यह विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक (40 गेंद) का रिकॉर्ड है। यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का तीसरा शतक है। इस विश्व कप में यह उनका पहला शतक है।

    आइए मैक्सवेल की पारी और उनके आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    रिपोर्ट

    मैक्सवेल ने रचा इतिहास 

    मैक्सवेल ने इतिहास रचते हुए वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जमाया। उन्होंने महज 40 गेंदों में ही शतक जमा दिया।

    उन्होंने एडेन मार्करम का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने इसी विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में 49 गेंदों में शतक जमाया था।

    वनडे विश्व कप में तीसरा सबसे तेज शतक केविन ओ ब्रायन के नाम दर्ज है। उन्होंने 2011 संस्करण में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में शतक जमाया था।

    रिपोर्ट

    मैक्सवेल ने 241 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन 

    मैक्सवेल ने मैदान में उतरने के साथ ही नीदरलैंड के गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी और मैदान के हर कोने शॉट खेले।

    उन्होंने पारी में 240.91 की ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में ही 106 रन बना डाले। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 9 छक्के जमाए।

    मैक्सवेल ने 7वें विकेट के लिए कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर 44 गेंदों में 103 रन की शतकीय साझेदारी निभा डाली।

    रिपोर्ट

    मैक्सवेल ने शेन वॉटसन को पीछे छोड़ा 

    दाएं हाथ के बल्लेबाज मैक्सवेल ने इस पारी के दौरान वनडे विश्व कप में रनों के मामले में शेन वॉटसन (643 रन) को पीछे छोड़ दिया।

    मैक्सवेल के अब वनडे विश्व कप में 23 मैचों में 38.58 की औसत और 162.37 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 656 रन बनाए हैं।

    इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने 46 मैचों में 1,743 रन बनाए थे।

    रिपोर्ट

    इस साल कैसा रहा है मैक्सवेल का प्रदर्शन? 

    वैसे इस साल मैक्सवेल वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन की बात करें तो वह बल्ले से लगातार संघर्ष ही करते नजर आए हैं।

    इस साल अब तक खेले गए 7 मैचों में उन्होंने 28.00 की औसत और 134.40 की स्ट्राइक रेट के साथ 168 रन बनाए हैं।

    इस दौरान वह आप पहला शतक जड़ पाए हैं। इस मैच से पहले उन्होंने 106 के उच्चतम स्कोर के साथ इस प्रारूप में केवल 1 शतक और 1 अर्धशतक जमाया है।

    रिपोर्ट

    वनडे में कैसा रहा है मैक्सवेल का प्रदर्शन? 

    वनडे में मैक्सवेल ने अब तक 134 मुकाबले खेले हैं।

    इस पहले 123 पारियों में 34 साल के क्रिकेटर ने 33.81 की औसत और 125.39 की स्ट्राइक रेट से 3,650 रन बनाए हैं।

    2012 में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले मैक्सवेल ने इस प्रारूप में 23 अर्धशतक और 3 शतक लगाए हैं।

    इसके अलावा 106 पारियों में उन्होंने 47.72 की औसत और 5.48 की इकॉनमी से 67 विकेट अपने नाम किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ग्लेन मैक्सवेल

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    ग्लेन मैक्सवेल

    IPL 2021: लीग के बचे मैचों में उपलब्ध रहेंगे मैक्सवेल, स्मिथ समेत प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    क्रिस्चियन और उनकी पार्टनर को सोशल मीडिया पर दी गई गालियां, मैक्सवेल ने दी कड़ी प्रतिक्रिया इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान का दौरा मिस कर सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, जानें कारण पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    बिग बैश लीग 2021-22: ग्लेन मैक्सवेल कोरोना से संक्रमित, चपेट में आने वाले 13वें सदस्य क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025