NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान: ग्लेन मैक्सवेल ने इस विश्व कप में लगाया अपना दूसरा शतक, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान: ग्लेन मैक्सवेल ने इस विश्व कप में लगाया अपना दूसरा शतक, जानिए आंकड़े
    मैक्सवेल ने इस विश्व कप में लगाया अपना दूसरा शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान: ग्लेन मैक्सवेल ने इस विश्व कप में लगाया अपना दूसरा शतक, जानिए आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 07, 2023
    09:06 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 39वें मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतक लगाया है।

    यह उनके वनडे करियर का चौथा और मौजूदा विश्व कप में दूसरा शतक है, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने 76 गेंदों का सहारा लिया।

    इस पारी के दौरान मैक्सवेल को कुछ जीवनदान भी मिले।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    मुश्किल घड़ी में मैक्सवेल ने खेली संघर्षपूर्ण पारी 

    जीत के लिए मिले 292 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए जब ऑस्ट्रेलिया ने एक समय 49 रन पर अपने 4 विकेट खो दिए थे, तब मैक्सवेल क्रीज पर आए।

    उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच एक छोर से संघर्ष जारी रखा।

    क्रीज पर टिक जाने के बाद उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 76 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

    विश्व कप

    वनडे विश्व कप 2023 में कैसा रहा मैक्सवेल का प्रदर्शन? 

    इस विश्व कप में यह मैक्सवेल के बल्ले से निकलने वाली दूसरी शतकीय पारी है।

    इससे पहले उन्होंने नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 106 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

    विश्व कप के इस संस्करण में उन्होंने लगभग 56 की औसत के साथ 280 से अधिक रन बना लिए हैं।

    उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 41 रन और श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 31 रन की पारी खेली थी।

    वनडे करियर

    मैक्सवेल के वनडे करियर पर एक नजर 

    वनडे क्रिकेट में मैक्सवेल ने अब तक 136 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 125 पारियों में लगभग 34 की औसत के साथ 3,750 से अधिक रन बनाए हैं।

    2012 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ ही अपना वनडे डेब्यू करने वाले मैक्सवेल ने इस प्रारूप में 23 अर्धशतक के अलावा 4 शतक लगाए हैं।

    गेंदबाजी में उन्होंने 5.50 की इकॉनमी रेट के साथ 69 विकेट अपने नाम किए हुए हैं।

    विश्व कप

    विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं मैक्सवेल 

    मैक्सवेल ने नीदरलैंड के खिलाफ इतिहास रचते हुए वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जमाया था। उन्होंने महज 40 गेंदों में ही शतक पूरा किया था।

    उन्होंने एडेन मार्करम का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने इसी विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में 49 गेंदों में शतक जमाया था।

    वनडे विश्व कप में तीसरा सबसे तेज शतक केविन ओ ब्रायन के नाम दर्ज है। उन्होंने 2011 संस्करण में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में शतक जमाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ग्लेन मैक्सवेल
    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    ग्लेन मैक्सवेल

    ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में श्रीलंका को दो विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: लगभग 5 साल बाद हुई ग्लेन मैक्सवेल की टेस्ट टीम में वापसी टेस्ट क्रिकेट
    गेंद लगने से पहले गिरी गिल्ली फिर भी ग्लेन मैक्सवेल हुए रन आउट, जानें इसका कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े क्रिकेट समाचार

    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान: लॉकी फर्ग्यूसन ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ कैसा रहा है बाबर आजम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पिछले 10 मुकाबलों में 92.67 की औसत से रन बना रहे मोहम्मद रिजवान, जानिए शानदार आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सर्वाधिक बार हुए हैं बिना खाता खोले आउट, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  वनडे विश्व कप 2023
    स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में वापसी  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: डेविड वार्नर ने लगातार तीसरे मैच में बनाया 50+ स्कोर, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025