NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ग्लेन मैक्सवेल लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    ग्लेन मैक्सवेल लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए रिकॉर्ड्स
    मैक्सवेल ने लगाया दोहरा शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    ग्लेन मैक्सवेल लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 07, 2023
    10:33 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 39वें मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ नाबाद 201 रन की पारी खेली।

    यह उनके वनडे करियर का पहला दोहरा शतक रहा, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया।

    वह लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले विश्व कप के पहले बल्लेबाज बने हैं।

    आइए उनकी पारी और उनके द्वारा बनाए रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    मैक्सवेल ने खेली अविश्वसनीय पारी 

    ऑस्ट्रेलिया ने एक समय 49 रन पर अपने 4 विकेट खो दिए थे, तब मैक्सवेल क्रीज पर आए। उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच एक छोर से संघर्ष जारी रखा।

    क्रीज पर टिक जाने के बाद उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 76 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

    यह उनके वनडे करियर का 5वां शतक रहा। उन्होंने 128 गेंदों में नाबाद 201 रन की पारी खेली, जिसमें 21 चौके और 10 छक्के शामिल रहे।

    विश्व कप

    लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी 

    लक्ष्य का पीछा करते हुए यह किसी भी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर का नया रिकॉर्ड बन गया है।

    इससे पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड फखर जमान (193 बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2021) के नाम दर्ज था।

    यह विश्व कप में भी लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी बनी है। इस मामले में मैक्सवेल ने एंड्र्यू स्ट्रॉस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2011 के विश्व कप में भारत के खिलाफ 158 रन बनाए थे।

    विश्व कप

    विश्व कप इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर 

    मैक्सवेल विश्व कप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने हैं। यह विश्व कप के इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है।

    बता दें कि इस वैश्विक प्रतियोगिता के इतिहास में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के नाम सर्वोच्च पारी का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2015 में 237* रन की पारी खेली थी।

    वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2015 में 215 रन बनाए थे।

    साझेदारी

    मैक्सवेल ने कमिंस के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी 

    मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए 202 रन की अटूट साझेदारी की।

    यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में 7वें या उससे निचले क्रम की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।

    इससे पहले निचले क्रम में सर्वोच्च साझेदारी का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोस बटलर और आदिल राशिद के नाम दर्ज था, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2015 में 177 रन की साझेदारी की थी।

    मैक्सवेल

    मैक्सवेल ने बनाए ये अन्य रिकॉर्ड्स

    मैक्सवेल ने अपनी शतकीय पारी में 10 छक्के लगाए। वह विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने 128 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया। वह ईशान किशन (126 गेंदे) के बाद दूसरे सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने।

    मैक्सवेल का आज का स्कोर, गैर सलामी बल्लेबाजों के बीच सर्वोच्च स्कोर है।

    मैक्सवेल अब विश्व कप के इतिहास में फिलहाल तीसरे सर्वाधिक छक्के (43) लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

    ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में बनाई जगह 

    वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इब्राहिम जादरान के शतक (129*) की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए।

    जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एक समय 91 रन तक अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। संकट की घड़ी में मैक्सवेल ने दोहरा शतक लगाते हुए अविश्वसनीय पारी खेली और अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

    यह ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा संस्करण में 8 मैचों के बाद छठी जीत है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ग्लेन मैक्सवेल
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    ग्लेन मैक्सवेल

    श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: लगभग 5 साल बाद हुई ग्लेन मैक्सवेल की टेस्ट टीम में वापसी टेस्ट क्रिकेट
    गेंद लगने से पहले गिरी गिल्ली फिर भी ग्लेन मैक्सवेल हुए रन आउट, जानें इसका कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान: ग्लेन मैक्सवेल ने जमाया 10वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक टी-20 विश्व कप

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में वापसी  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: डेविड वार्नर ने लगातार तीसरे मैच में बनाया 50+ स्कोर, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: ट्रेविस हेड ने जमाया वनडे करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: ग्लेन फिलिप्स ने की वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, चटकाए 3 विकेट न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    एडम जैम्पा विश्व कप के लगातार 5 मैचों में 3+ विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बने  एडम जैम्पा
    वनडे विश्व कप 2023, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    जन्मदिन विशेष: विराट कोहली की 5 सर्वश्रेष्ठ वनडे पारियों के बारे में जानिए  विराट कोहली
    वनडे विश्व कप 2023: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023

    वनडे क्रिकेट

    विश्व कप पर प्रदूषण का साया, बांग्लादेश के बाद श्रीलंका ने भी रद्द किया अभ्यास सत्र वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया 287 का लक्ष्य, लाबुशेन की उम्दा पारी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: क्रिस वोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े क्रिस वोक्स
    वनडे विश्व कप 2023: क्विंटन डिकॉक भारत के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा, जानिए आंकड़े  क्विंटन डिकॉक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025