NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / गेल ने जीता ऑस्ट्रेलियन मीडिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, मिलेंगे करोड़ों रूपए
    अगली खबर
    गेल ने जीता ऑस्ट्रेलियन मीडिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, मिलेंगे करोड़ों रूपए

    गेल ने जीता ऑस्ट्रेलियन मीडिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, मिलेंगे करोड़ों रूपए

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 03, 2018
    05:23 pm

    क्या है खबर?

    सोमवार की सुबह वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल को ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने लगभग $2.2 लाख की क्षतिपूर्ति राशि देने के आदेश दिए हैं।

    गेल को यह राशि फेयरफैक्स मीडिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीतने के बाद दी जा रही है।

    लगभग 1 साल से ज्यादा समय के बाद आए इस फैसले में गेल ने केस जीता और अदालत ने उन्हें क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने का फैसला सुनाया।

    न्यू साउथ वेल्श कोर्ट के न्यायाधीश ने यह निर्णय सुनाया।

    मामला

    क्या है पूरा मामला?

    वेस्टइंडीज के लिए 103 टेस्ट खेल चुके गेल पर आरोप लगाए गए थे कि वो वर्ल्ड कप 2015 के दौरान वेस्टइंडीज ड्रेसिंग रूम में काम कर रही महिला के सामने निर्वस्त्र हो गए थे।

    गेल पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने महिला के सामने अपना तौलिया नीचे गिरा दिया था।

    महिला द्वारा अारोप लगाए जाने के बाद गेल के खिलाफ कई जगह आर्टिकल छापे गए थे, जिससे आहत गेल ने सभी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोका था।

    आरोप

    महिला द्वारा गेल पर लगाए गए पूरे आरोप

    महिला का कहना था कि गेल ने उनके साथ जो व्यवहार किया था उसके बाद वे काफी देर तक रोती रहीं थीं और बहुत ज़्यादा दुखी थीं।

    पूरे घटनाक्रम के बारे में महिला ने अदालत में कहा था "जब मैं ड्रेसिंग रूम में गई तो गेल ने मुझसे पूछा कि तुम क्या खोज रही हो। मैंने कहा कि मैं तौलिया खोज रही हूं तो उन्होंने अपना तौलिया नीचे गिरा दिया। मैं घबरा गई और रोते हुए चली गई।"

    गेल

    गेल ने तुरंत नकारे थे आरोप और दायर किया था मुकदमा

    गेल का विवादों से चोली दामन का नाता रहा है, लेकिन इस आरोप के बाद गेल काफी आहत थे।

    वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने इन आरोपों को तुरंत नकारते हुए मीडिया हाउस पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था।

    गेल ने इन आरोपों पर अपनी सफाई देते हुए कहा था, "ऐसा कभी हुआ ही नहीं था। मेरे जीवन में मुझ पर लगने वाला यह सबसे दर्दनाक आरोप है। मैं मुकदमा लड़ूंगा, क्योंकि मुझे अपने आपको निर्दोष साबित करना है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा

    क्रिकेट समाचार

    #SAvsAUS: एकमात्र T-20 में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया क्रिकेट अवार्ड्स
    बॉल टेंपरिंग मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नहीं बरती नरमी, स्मिथ और वॉर्नर पर बैन बरकरार क्रिकेट के आंकड़े
    ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली ने भरी हुंकार, कहा इस बार बदल देंगे इतिहास क्रिकेट के आंकड़े
    40 साल के सबसे खराब दौर में है ऑस्ट्रेलियाई टीम, कैसे करेगी भारत का सामना? क्रिकेट के आंकड़े
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025