Loading...
गाले गैलंट्स ने जाफना किंग्स को हराकर जीता अपना पहला LPL खिताब, जानिए आंकड़े
गाले गैलंट्स ने जाफना किंग्स को हराकर जीता अपना पहला LPL खिताबे

गाले गैलंट्स ने जाफना किंग्स को हराकर जीता अपना पहला LPL खिताब, जानिए आंकड़े

Aug 09, 2026
12:56 pm

क्या है खबर?

गाले गैलंट्स ने लंका प्रीमियर लीग (LPL) के छठे सीजन के एक रोमांचक और कम स्कोर वाले फाइनल मुकाबले में जाफना किंग्स को 5 विकेट से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमा लिया है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में गाले के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे जाफना की टीम सिर्फ 123 रनों पर ढेर हो गई, जिसे गाले ने 25 गेंदें शेष रहते ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

प्रदर्शन

मलिंगा और असलंका ने दिए जाफना को झटके

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जाफना की शुरुआत बेहद खराब रही।

गाले के कप्तान चरिथ असलंका और गेंदबाज ईशान मलिंगा ने जाफना के मध्यक्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

मलिंगा ने 3 विकेट चटकाए। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट (17) लेने वाले गेंदबाज भी बने।

जाफना के लिए सलामी बल्लेबाज कामिल मिशरा ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। उनके अलावा टीम का कोई भी दूसरा बल्लेबाज 25 रन भी नहीं बना सका।

जीत

शनाका और अराचिगे ने दिलाई गाले को ऐतिहासिक जीत

124 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाले ने पहले ओवर में सैम हार्पर का विकेट खो दिया।

इसके बाद टॉम रोजर्स (34) और दिनुरा कालूपहाना (31) ने पारी को संभाला। हालांकि, अनुभवी शाकिब अल हसन ने लगातार 2 विकेट लेकर जाफना की मैच में वापसी कराने की कोशिश की।

अंत में पूर्व कप्तान दासुन शनाका (20*) और सहान अराचिगे (14*) ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए टीम को चैंपियन बना दिया।

ADVERTISEMENT

सर्वाधिक

लाहिरू उदारा रहे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

कैंडी रॉयल्स के लाहिरू उदारा 54.25 की औसत से 434 रन बनाकर इस संस्करण सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

गाले के हार्पर (38.64 की औसत से 425 रन) और जाफना के मिशारा (51.38 की औसत से 411 रन) 400 से अधिक रन बनाने वाले अन्य बल्लेबाज रहे।

उदारा और मिशारा इस सत्र में शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे। जाफना के लिजाड विलियम्स (16) दूसरे सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे।

ADVERTISEMENT

खिताब

गाले खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बनी

जाफना किंग्स ने अब तक LPL के 6 संस्करणों में से 4 (2020, 2021, 2022 और 2024) जीते हैं। बी-लव कैंडी (अब कैंडी रॉयल्स) ने 2023 संस्करण का खिताब जीता।

इस प्रकार, गाले खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। उन्होंने आठ मैचों में 5 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया था।

जाफना से क्वालीफायर-1 हारने के बावजूद शनाका की टीम ने दूसरा क्वालीफायर और फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया।

ADVERTISEMENT