Loading...
IPL 2020: जानें किंग्स इलेवन पंजाब का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

IPL 2020: जानें किंग्स इलेवन पंजाब का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

लेखन Neeraj Pandey
Sep 10, 2020
11:36 am

क्या है खबर?

अब तक एक भी बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब नहीं जीत सकी किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। नए कप्तान केएल राहुल की अगुवाई में टीम पहली बार खिताब हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाएगी। IPL के 13वें सीजन का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है। आइए जानते हैं KXIP का पूरा शेड्यूल, पूरी टीम, नीलामी में खरीदे गए खिलाडी और अन्य महत्वपूर्ण बातें

जानकारी

इस सीजन खेले जाएंगे 10 डबल हेडर्स

इस सीजन जिस दिन दो मैच खेले जाएंगे उस दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे शुरु होगा। नीचे दिए गए शेड्यूल में 03:30 बजे शुरू होने वाले मैचों के सामने समय लिखा है, बाकी सभी मैच 07:30 बजे शुरू होंगे।

शेड्यूल

KXIP के सभी मैचों की तारीख

20 सितंबर: KXIP बनाम DC

24 सितंबर: KXIP बनाम RCB

27 सितंबर: KXIP बनाम RR

01 अक्टूबर: KXIP बनाम MI

04 अक्टूबर: KXIP बनाम CSK

08 अक्टूबर: KXIP बनाम SRH

10 अक्टूबर: KXIP बनाम KKR (03:30 बजे)

15 अक्टूबर: KXIP बनाम RCB

18 अक्टूबर: KXIP बनाम MI

20 अक्टूबर: KXIP बनाम DC

24 अक्टूबर: KXIP बनाम SRH

26 अक्टूबर: KKR बनाम KXIP

30 अक्टूबर: KXIP बनाम RR

01 नवंबर: KXIP बनाम CSK (03:30 बजे)

ADVERTISEMENT

नीलामी

खिलाड़ियों को खरीदने में KXIP ने खर्च की है बड़ी रकम

KXIP ने इस सीजन ग्लेन मैक्सवेल (10.75 करोड़ रूपये) और शेल्डन कोट्रेल (8.5 करोड़ रूपये) के रूप में दो खिलाड़यों के महंगे दाम में खरीदा है।

इसके अलावा उन्होंने दीपक हूडा, ईशान पोरेल, रवि बिश्नोई, जिम्मी नीशाम, क्रिस जॉर्डन और टी ढिल्लों को भी खरीदा है।

टीम में क्रिस गेल, केएल राहुल और मयंक अग्रवाल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के अलावा मोहम्मद शमी और मुजीब उर रहमान जैसे गेंदबाज पहले से मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT

टीम

IPL 2020 के लिए KXIP की टीम

KXIP की पूरी टीम: क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, मंदीप सिंह, शेल्डन कोट्रेल, ईशान पोरेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, अर्शदीप सिंह, हार्दस विल्यून, मुरुगन अश्विन, जगदीश सुचित, हरप्रीत ब्रार, दर्शन नालकंडे, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स नीशाम, क्रिस जॉर्डन, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हूडा, तजिंदर सिंह ढिल्लों, केएल राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन और प्रभसिमरन सिंह।

इतिहास

टूर्नामेंट में ऐसा रहा है KXIP का इतिहास

टूर्नामेंट के पहले सीजन में KXIP सेमीफाइनल तक पहुंची थी। इसके बाद सीधे 2014 में उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया था।

अब तक खेले 12 में से तीन सीजन में वे आठवें और तीन बार छठे स्थान पर रहे हैं।

टीम ने तीन बार पांचवें और एक बार सातवें स्थान पर सीजन समाप्त किया है।

पिछले पांच सीजन में उनका बेस्ट पांचवा स्थान रहा है।

ADVERTISEMENT