NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024 में इन स्टार खिलाड़ियों की हो रही है वापसी 
    अगली खबर
    IPL 2024 में इन स्टार खिलाड़ियों की हो रही है वापसी 
    ऋषभ पंत पिछला सीजन नहीं खेले थे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024 में इन स्टार खिलाड़ियों की हो रही है वापसी 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 16, 2024
    05:26 pm

    क्या है खबर?

    IPL 2024 का रोमांच शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। इस सीजन आप कई ऐसे खिलाड़ियों को मैदान पर कमाल दिखाते हुए देखेंगे जो पिछले सीजन अलग-अलग कारणों से नहीं खेल पाए थे।

    कुछ तो ऐसे खिलाड़ी हैं जो सालों बाद वापसी कर रहे हैं।

    इन खिलाड़ियों की वापसी से यह सीजन काफी दिलचस्प होने जा रहा है। ऐसे में आइए उन स्टार खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बताते हैं।

    #1

    ऋषभ पंत 

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान ऋषभ पंत 30 दिसंबर, 2022 को हुए सड़क हादसे का शिकार हुए थे।

    इसके बाद उनके घुटने के 3 लिगामेंट की सर्जरी हुई, उनकी पीठ और जांघों की त्वचा का इलाज हुआ और इसके साथ ही उन्हें कई टांके भी लगे थे। वह काफी रिहैब के बाद वापसी कर रहे हैं।

    पंत के बगैर IPL 2023 में DC का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही थी।

    #2

    मिचेल स्टार्क 

    मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी (24.75 करोड़) बनकर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए वापसी कर रहे हैं।

    इससे पहले उन्होंने सिर्फ 2 IPL सीजन (2014 और 2015) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हिस्सा थे। साल 2018 में उन्हें KKR ने खरीदा था, लेकिन उन्होंने नाम वापस ले लिया था।

    स्टार्क ने IPL में 27 मैच खेले हैं और 20.38 की उम्दा औसत और 7.17 की इकॉनमी रेट से 34 विकेट अपने नाम किए हैं।

    #3

    पैट कमिंस 

    पैट कमिंस को सनराजइर्स हैदराबाद (SRH) ने 20.50 करोड़ रुपये देकर अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जोड़ा है। वह टीम के कप्तान भी हैं।

    कमिंस IPL 2023 का सीजन नहीं खेले थे। वह KKR की टीम का हिस्सा थे और उन्हें फ्रेंचाइजी ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ध्यान देना चाहते थे इसलिए उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

    IPL में उन्होंने 42 मैच खेले हैं, जिसमें 30.16 की औसत से 45 विकेट लिए हैं।

    #4

    जसप्रीत बुमराह 

    जसप्रीत बुमराह को IPL 2023 से पहले बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया था। इस कारण वह पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली गई थी। इसी दौरान उनकी पीठ का दर्द बढ़ गया था।

    हालांकि, इस सीजन यह खिलाड़ी एकदन नए अंदाज में वापसी करने जा रहा है। वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

    IPL के 120 मैच में उन्होंने 23.30 की औसत से 145 विकेट झटके हैं।

    #5

    श्रेयस अय्यर 

    KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर IPL 2023 में पीठ की चोट के कारण बाहर हो गए थे। ऐसे में फ्रेंचाइजी को नितीश राणा को नया कप्तान बनाना पड़ा था।

    हाल ही में यह खबर आई थी कि पीठ में चोट के कारण वह IPL 2024 के शुरुआती मुकाबले नहीं खेलेंगे, लेकिन वह इन सभी खबरों को खारिज करते हुए टीम के साथ जुड़ चुके हैं।

    अय्यर ने IPL के 101 मैच में 31.55 की औसत से 2,776 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    ऋषभ पंत

    ताज़ा खबरें

    साइबर हमलों के दौर में अपने वाई-फाई नेटवर्क को कैसे रखें सुरक्षित? साइबर हमला
    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    ऋषभ पंत का IPL में खेलना मुश्किल, दिल्ली कैपिटल्स ने नहीं बनाया टीम का हिस्सा- रिपोर्ट ऋषभ पंत
    IPL: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लगे हैं सर्वाधिक छक्के, जानिए अन्य टीमों की आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    क्रिस गेल के नाम दर्ज है IPL में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड, जानिए अन्य के आंकड़े क्रिस गेल
    IPL 2024: KKR ने जेसन रॉय की जगह फिल साल्ट को किया टीम में शामिल कोलकाता नाइट राइडर्स

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के इतिहास के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर राजस्थान रॉयल्स
    दिनेश कार्तिक IPL 2024 के बाद ले सकते हैं लीग से संन्यास- रिपोर्ट दिनेश कार्तिक
    IPL: महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है यह बड़ा रिकॉर्ड, 27 बार कर चुके ऐसा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: शिखर धवन के नाम है सर्वाधिक डॉट गेंदें खेलने का रिकॉर्ड, जानिए अन्य के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    ICC रैंकिंग: रविचंद्रन अश्विन बने टेस्ट में नंबर एक गेंदबाज, बल्लेबाजों में रोहित शर्मा को फायदा रविचंद्रन अश्विन
    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी हैरी ब्रूक टूर्नामेंट से हटे- रिपोर्ट हैरी ब्रूक
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: फाइनल में मुंबई ने बढ़ाया जीत की ओर कदम, रोचक रहा चौथा दिन रणजी ट्रॉफी
    IPL 2024 में डेविड वार्नर बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स  डेविड वार्नर

    ऋषभ पंत

    ऋषभ पंत को बच्चों ने दिया स्पेशल गिफ्ट, खिलाड़ी ने शेयर किया वीडियो दिल्ली कैपिटल्स
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: नाथन लियोन के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन? नाथन लियोन
    ऋषभ पंत को भारतीय टीम में लौटने में कितना समय लगेगा? सौरव गांगुली ने दिया जवाब सौरव गांगुली
    IPL 2023: ऋषभ पंत को भारत के लिए खेलने में लग सकते हैं 2 साल- गांगुली  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025