NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2019: वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए IPL छोड़कर स्वदेश लौट रहे खिलाड़ियों की लिस्ट
    अगली खबर
    IPL 2019: वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए IPL छोड़कर स्वदेश लौट रहे खिलाड़ियों की लिस्ट

    IPL 2019: वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए IPL छोड़कर स्वदेश लौट रहे खिलाड़ियों की लिस्ट

    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 25, 2019
    02:07 pm

    क्या है खबर?

    क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरु होने में लगभग एक महीने का समय बचा है और उसकी तैयारियों के लिए कई विदेशी खिलाड़ी IPL 2019 छोड़कर स्वदेश लौटने वाले हैं।

    कुछ खिलाड़ी IPL के इस सीजन में अपना आखिरी मुकाबला खेल चुके हैं तो वहीं कुछ जल्द ही स्वेदश लौट जाएंगे।

    खिलाड़ियों के जाने से सबसे ज़्यादा सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को परेशानी होगी।

    जानें, IPL छोड़कर स्वदेश लौटने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट।

    राजस्थान और हैदराबाद

    राजस्थान और हैदराबाद को होगा सबसे ज़्यादा नुकसान

    राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले जोस बटलर स्वदेश लौट चुके हैं।

    स्टीव स्मिथ, जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स भी जल्द ही स्वेदश जाएंगे, जिसका राजस्थान पर काफी ज़्यादा असर पड़ेगा।

    हैदराबाद के लिए 445 रन बनाने वाले जॉनी बेयरेस्टो स्वेदश लौट चुके हैं तो वहीं इस सीजन सबसे ज़्यादा रन बना चुके डेविड वॉर्नर भी जल्द ही ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।

    शाकिब-अल-हसन ने बांग्लादेश जाने की बजाय हैदराबाद के साथ रहने का निर्णय लिया है।

    RCB

    रॉयल चैलेेंजर्स बैंगलोर को भी लगेगा झटका

    RCB ने पहले छह मुकाबले हारने के बाद वापसी की है और टीम फिलहाल सातवें स्थान पर है और वे प्ले-ऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहते हैं।

    हालांकि, मोईन अली और मार्कस स्टोइनिस का स्वदेश लौट जाना बैंगलोर को काफी खलने वाला है तो वहीं हाल ही में टीम में आने वाले डेल स्टेन भी दक्षिण अफ्रीका लौट जाएंगे।

    हेनरिक क्लासन के जाने का कुछ खास असर नहीं पड़ने वाला है क्योंकि उन्हें खेलने के मौके ही नहीं मिले हैं।

    मुंबई और चेन्नई

    मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के भी कुछ खिलाड़ी जाएंगे स्वदेश

    मुंबई के लिए 10 मैचों में 378 रन बना चुके विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक स्वदेश लौटने को तैयार हैं।

    डिकॉक ने इस सीजन मुंबई के लिए सबसे ज़्यादा अर्धशतक लगाते हुए सबसे ज़्यादा रन भी बनाए हैं।

    तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनड्रॉफ भी ऑस्ट्रेलिया लौट जाएंगे।

    CSK के लिए 16 विकेट ले चुके इमराम ताहिर और सात मैचों में 179 रन बनाने वाले फाफ डू प्लेसी भी दक्षिण अफ्रीका चले जाएंगे।

    खिलाड़ी

    IPL छोड़कर स्वदेश जाने वाले कुछ अन्य खिलाड़ी

    इस सीजन सबसे ज़्यादा 23 विकेट ले चुके तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा का वापस जाना दिल्ली कैपिटल्स को काफी भारी पड़ सकता है क्योंकि उन्होंने अपनी गेंदबाजी से दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

    KXIP के लिए नौ मैचों में 202 रन बनाने वाले डेविड मिलर भी दक्षिण अफ्रीका वापस चले जाएंगे।

    KKR के लिए मात्र एक मैच खेलने वाले इंग्लिश खिलाड़ी जो डेन्ली भी घर वापस जा रहे हैं।

    IPL 12

    वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के खिलाड़ी पूरे सीजन उपलब्ध रहेंगे

    जहां अन्य देशों के खिलाड़ी मई के पहले सप्ताह तक स्वदेश लौट जाएंगे, वहीं वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के खिलाड़ी पूरे सीजन उपलब्ध रहेंगे।

    वेस्टइंडीज ने भी वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है और IPL में शानदार प्रदर्शन कर रहे क्रिस गेल तथा आंद्रे रसेल को मौका दिया गया है।

    राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे अफगानी खिलाड़ियों के अलावा कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे न्यूजीलैंड के स्टार अपना जलवा दिखाते रहेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    राजस्थान रॉयल्स

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL Auction 2019: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली, यहां जानिये प्रत्येक टीम की महत्वपूर्ण जानकारियां इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Auction: जानिए इस सीजन सबसे महंगे दामों में बिकने वाले खिलाड़ियों के नाम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Auction: नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों की लिस्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: ये गेंदबाज़ बन सकते हैं पर्पल कैप विजेता इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2019 Match 30: दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी हैदराबाद, संभावित टीमें, ड्रीम इलेवन क्रिकेट समाचार
    IPL 2019: नियम तोड़ने की वजह से विराट कोहली पर लगा भारी जुर्माना विराट कोहली
    #KKRvCSK: लिन की शानदार पारी गई बेकार, रैना और ताहिर ने दिलाई CSK को जीत कोलकाता नाइट राइडर्स
    #SRHvDC: शानदार गेंदबाजी के आगे झुकी SRH, DC ने 39 रनों से जीता मुकाबला डेविड वार्नर

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    पाकिस्तान में प्रसारित नहीं होगा IPL 2019, जानें पूरा मामला पाकिस्तान समाचार
    IPL 2019 Match 1: CSK और RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    #CSKvRCB: जीत के साथ CSK ने किया IPL 2019 का आगाज़, जानें मैच के रिकार्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट और उनके संभावित रिप्लेसमेंट कोलकाता नाइट राइडर्स

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2019: इन युवा भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नज़रे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: स्मिथ और वार्नर को नहीं मिलेगी कप्तानी- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    #Opinion: इन वजहों से राजस्थान नहीं जीत सकती IPL 2019 का खिताब क्रिकेट समाचार
    IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी खरीद सकता है बच्चन परिवार इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025