LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: भारत की जीत पर विराट कोहली समेत दिग्गजों की ऐसी रही प्रतिक्रियाएं
भारत ने जीता अपना तीसरा खिताब (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 विश्व कप 2026: भारत की जीत पर विराट कोहली समेत दिग्गजों की ऐसी रही प्रतिक्रियाएं

Mar 09, 2026
12:27 am

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने नाम किया। सूर्यकुमार की नेतृत्व वाली टीम ने फाइनल में मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली कीवी टीम को 96 रन से हराया। यह भारत का कुल तीसरा खिताब साबित हुआ। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब देखने को मिला है। आइए एक्स पर मिली प्रतिक्रियाओं पर एक नजर डालते हैं।

कोहली 

कोहली ने टीम को दी शुभकामनाएं

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'अहमदाबाद में टीम इंडिया की जबरदस्त जीत। पूरे टूर्नामेंट में हमने जो जोरदार क्रिकेट खेला, उसका कोई मुकाबला नहीं। मुश्किल हालात में लड़ते रहने और एक बार फिर विश्व चैंपियन बनने के लिए लड़कों ने शानदार कैरेक्टर दिखाया। यह कामयाबी हासिल करने के लिए सभी खिलाड़ियों और मैनेजमेंट के सभी सदस्यों को बधाई। जय हिंद।'

ट्विटर पोस्ट

ये है कोहली का पोस्ट

Advertisement

तेंदुलकर 

हम इस जीत के हकदार थे- सचिन तेंदुलकर 

पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम के कारनामे की प्रशंसा की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'टी-20 प्रारूप में लगातार 2 बार विश्व कप जीतने का कारनामा पहली बार किसी टीम ने ऐसा किया है। हम पूरी तरह से इस ट्रॉफी के हकदार और असली विजेता हैं। हमारी टीम का क्या शानदार प्रदर्शन रहा और क्रिकेट का एक खास अंदाज दिखा। बहुत बढ़िया, टीम इंडिया। जय हिंद!'

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

गांगुली 

गांगुली और लक्ष्मण की ऐसी रही प्रतिक्रियाएं 

पूर्व भारतीय दिग्गज सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने भी टीम को शुभकामनाएं दी। पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने लिखा, 'टी-20 विश्व कप जीतने के लिए इंडिया को बधाई। बहुत मजबूत टीम, जो बड़े मैचों में और बेहतर हुई। विमेंस चैंपियन, अंडर-19 चैंपियन और अब पुरुष टीम चैंपियन।' लक्ष्मण ने लिखा, 'जिस तरह से टीम ने दबाव को संभाला और जरूरी मौकों पर अच्छा खेला, वह सच में खास था। ऐसी जीत लाखों लोगों को इंस्पायर करती हैं।'

ट्विटर पोस्ट

ये है गांगुली का पोस्ट

ट्विटर पोस्ट

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी किया पोस्ट

ट्विटर पोस्ट

युवराज ने अपनी खुशी व्यक्त की 

Advertisement